महासमुंद पुलिस ने अलग अलग मामले में दो आरोपियों को किया गिरफ्तार

महासमुंद। थाना सांकरा में अपहृत नाबालिक बालिका को पुलिस ने सकुशल बरामद किया ग्राम ओनकी उड़ीसा के संदेही ठंडाराम सिदार द्वारा बहला फुसलाकर भगाकर ले गया जिसको रोकने पर जान से मारने दी जिसकी सूचना वरिष्ठ अधिकारियों को दिया गया, पुलिस अधीक्षक द्वारा त्वरित कार्यवाही करने एवं नाबालिक बालिका को सही जल्द से जल्द कब्जे से बरामद कर आरोपी को गिरफ्तार करने हेतु निर्देशित किया। अपहृत बालिका को ढुंढना प्रारम्भ में प्रार्थी मायाधर सिदार घटना के संबंध में पूछताछ किया गया तो बताया कि आरोपी ठंडाराम सिदार ग्राम ओनकी  (उड़ीसा ) का निवासी जो उनके दुर के रिश्तेदार है जिस कारण से वह घर आया जाया करता था। 27 नवम्बर रात को नाबालिक, बालिक को बहला फुसलाकर भगा अपने घर उड़ीसा ले गया था जिसको पुनः 28 नवम्बर को ठंडाराम द्वारा नाबालिक को भगाकर ले जा रहा था जिसे लारीपुर टुकड़ा के कोलियाडीपा के पास प्रार्थी मायाधर सिदार एंव उनकी पत्नि सुनीता सिदार व धनेश पारेश्वार मिलकर रोकने का प्रयास किये तो ठंडाराम द्वारा तेरी बेटी को भगाकर ले जाऊंगा कहकर प्रार्थी को जान से मारने की धमकी दिया।



चोरी के मोटर सायकल बेचने हेतु ग्राहक तलाश करते 01 आरोपी गिरफ्तार।

आरोपी द्वारा मोटर सायकल को पलारी जिला बलौदाबाजार से चोरी कर रखा हुआ था।



लाखागढ़ पिथौरा में एक व्यक्ति चोरी की मोटर सायकल को बिक्री करने के उद्देश्य से ग्राहक की तलाश कर रहे है। उक्त सूचना पर सायबर सेल एवं थाना पिथौरा की टीम द्वारा दाबीस दी गई लाखागढ़ में 01 व्यक्ति पवन साहू पिता रिखी राम साहू को पकड़ा उनके पास रखे मोटर सायकल हीरो स्प्लेन्डर प्रो बिना नम्बर के मोटरसायकल का वैद्य दस्तावेज प्रस्तुत नहीं किया सायबर सेल एवं थाना पिथौरा कड़ाई से पूछताछ करने पर उक्त मोटर सायकल को चोरी का होना एवं मोटर सायकल को पलारी जिला बलौदाबाजार से चोरी कर बिक्री करने हेतु ग्राहक की तलाशना बताया। जिसपर आरोपी को मौके पर गिरफ्तार कर उनके कब्जे से मोटर सायकल हीरो स्प्लेन्डर को जप्त कर थाना पिथौरा में कार्यवाही की गयी।

Comments

Popular posts from this blog

स्वच्छ ग्राम बिटकुली को जबरन कचरा डंपिंग ज़ोन में बदलने की साजिश – प्रशासन मौन क्यों?

कांग्रेसियों का कायराना हरक़त जगजाहिर

बागबाहरा बी.एल. ज्वेलर्स चोरी का खुलासा 24 घंटे के अंदर 02 अन्तर्राज्यीय चोर गिरफ्तार