ग्रामीणों ने विधायक से अवैध शराब बिक्री पर रोक और उनके विरुद्ध कार्यवाही करने ज्ञापन सौपा
महासमुन्द। सेन्दूवाही के ग्रामीणों ने अवैध रूप से की जा रही शराब बिक्री पर पूर्ण रूप रोक लगाने एवं शराब विक्रेता करने वाले के विरुद्ध कार्यवाही किए जाने के लिए विधायक से शिकायत ज्ञापन सौपा ग्राम पंचायत कुकराडीह के समस्त ग्रामवासीयों सर्वसम्मति से निर्णय लिये है कि हमारे ग्राम सेन्दूवाही ग्राम पंचायत कुकराडीह में किसी भी व्यक्ति द्वारा अवैध रूप से शराब की बिक्री नहीं किया जायेगा।
उक्त निर्णय को ग्राम के समस्त निवासियों को अवगत करा दिये है। उसके पश्चात कुछ असमाजिक तत्वों के द्वारा ग्रामवासियों के निर्णय के विरुद्ध जाकर अब भी शराब का अवैध रूप से बिक्री किया भी जा रहा है। शराब बिक्री किये जाने से मना करने पर वाद-विवाद एवं लड़ाई-झगड़ा करने के लिए तैयार हो जाते है। ग्रामीणों ने विधायक से शिकायत आवेदन पर शीघ्र कार्यवाही कर अवैध रूप से शराब विक्रय किये जाने वाले व्यक्तियों के विरुद्ध कानूनी कार्यवाही किए जाय।

Comments
Post a Comment