देशी अंग्रेजी अवैध शराब ब्रिकी करते एक आरोपी गिरफ्तार
महासमुंद 1 दिसंबर 2022। महासमुन्द पुलिस जिले के थाना चौकी प्रभारी अपने अपने क्षेत्र मे लगातार गस्त पेट्रोलिग कर अवैध शराब निर्माण, मादक पदार्थ परिवहन पर लगातार कार्यवाही की जा रही हैं। खल्लारी पुलिस को मुखबीर से सूचना मिला की ग्राम मुड़ियाडिह के पुलिया के नीचे एक बक्ति द्वारा अवैध शराब बिक्री किया जा रहा हैं खल्लारी पुलिस आरोपी को पकड़ कर उनके कब्जे से 42 पौवा गोवा स्पेशल व्हीस्की 3 कार्टून 48–48 नग देसी प्लेन शराब को कब्जे में लिया गया आरोपी विनोद सोनी पिता चंद्रशेखर सोनी सरगांव जिला मुंगेली के विरुद्ध आबकारी एक्ट के तहत् गिरफ्तार कर न्यायालय पेश किया गया ।

Comments
Post a Comment