हमर बेटी हमर मान, खाकी के रंग स्कूल के संग से बालक बालिकाओं साइबर सम्बंधित अपराधों पर किया जारूकता
अधीक्षक महासमुंद श्री भोजराम पटेल (IPS) के मार्गदर्शन में हमर बेटी हमर मान एवं खाकी के रंग स्कूल के संग कार्यक्रम का आयोजन।
थाना तेंदूकोना के अन्तर्गत शिशु मंदिर स्कूल तथा चौकी सिरपुर के अन्तर्गत हायर सेकेंडरी स्कूल में सायबर से संबंधित घटित अपराधों के लिए चलाया गया जागरूकता अभियान।
महासमुंद 10 नवम्बर। गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकाॅर्ड में कीर्तिमान स्थापित करने वाले पुलिस अधीक्षक भोजराम पटेल के मार्गदर्शन में महासमुन्द जिले के समस्त थाना चौकी क्षेत्र अन्तर्गत यातायात नियमों तथा सायबर अपराध, महिला, बालक, बालिकाओं से संबंधित अपराधों का जागरूकता हेतु हमर बेटी हमर मान एवं खाकी के रंग स्कूल के संग के तहत् कार्यक्रम आयोजन किया थाना तुमगांव के अन्तर्गत चौकी सिरपुर में हायर सेकंडरी स्कूल सिरपुर में जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें छात्र-छात्राओं एवं स्कूल के शिक्षक गण उपस्थित हुए कार्यक्रम के तहत विद्यार्थियों को यातायात नियमों , गुड टच, बैड टच, अभिव्यक्ति ऐप, महिला से संबंधित अपराध एवं बालक बालिकाओं से संबंधित अपराधों के संबंध में अवगत कराते हुए जागरूक किया गया। हमर बेटी हमर मान के तहत छात्राओं को प्रोत्साहित किया गया। सभी विद्यार्थियों को अनुशासित रहते हुए पढ़ाई एवं कला कौशल के संबंध में अवगत कराया गया साथ ही मोबाईल फोन से होने वाले साइबर फ्रॉड एवं मोबाईल का सही इस्तेमाल करने हेतु आवश्यक समझाइश दिया गया।
थाना तेन्दूकोना क्षेत्रन्तर्गत तेंदूकोना शिशु मंदिर स्कूल के विद्यार्थियों को जागरूक किया गया, जिसमें छात्र-छात्राओं एवं स्कूल के शिक्षक गण उपस्थित हुए कार्यक्रम के तहत विद्यार्थियों को गुड टच बेड टच, यातायात नियमों तथा बिना सीट बेल्ट के वाहन नहीं चलाना, दोपहिया वाहन चलाते समय हेलमेट का उपयोग करना, ट्रैफिक नियमों का पालन करना, बिना लायसेंस के वाहन नहीं चलाना, सड़क दुर्घटना में घायल व्यक्तियों की सहायता करना एवं प्राथमिक उपचार हेतु डायल 112, 108 एवं महिला अभिव्यक्ति ऐप डाउनलोड करने एव महिला संबधित अपराधों के बारे में जानकारी दी गई।


Comments
Post a Comment