अतिक्रमण एवं विभिन्न समस्याओं को लेकर कलेक्टर, एस पी को ज्ञापन
महासमुंद 10 अक्टूबर। शहरी क्षेत्र में हो रहे अवैध कब्जा कर अतिक्रमण कारी शासकीय हेण्डपम्प को तोड़कर अवैध निर्माण कर रहा है । जिससे आस पास के नागरिकों में भारी आक्रोश व्याप्त है। शहर में ट्रैफिक ब्यवस्था का बुरा हाल है । आये दिन दुर्घटना हो रही है । इसी प्रकार शहर के ब्यस्त रोड बी टी आई में बड़े वाहनों के आवाजाही व अनियंत्रित स्पीड से ट्रेक्टर वाहन गुजरने से केंद्रीय विद्यालय व कॉलेज आने जाने वाले विद्यार्थियों को भारी कठिनाइयों से गुजरना पड़ रहा है।
स्कूली बच्चे दुर्घटना का शिकार हो रहे है । इन विषयों के बारे में चर्चा किया जिस पर तत्काल कार्यवाही करने का आस्वासन दिया साथ ही बी टी आई रोड में स्कूल लगने एवं छुट्टी के समय एक घंटे तक भारी वाहनों का प्रवेश पर रोक लगाने संबंधित अधिकारियों से चर्चा कर कार्यवाही करने का निर्देश दिया । इस अवसर पर नगर पालिका के पूर्व अध्यक्ष प्रकाश चंद्राकर, जिला मीडिया प्रभारी प्रेम चंद्राकर, पूर्व मंडल अध्यक्ष व पार्षद संदीप घोष, आई टी सेल प्रभारी अरुण साहू, ग्रामीण मण्डल अध्यक्ष श्याम साकरकर, प्रदेशकार्यसमिति सदस्य अनुसूचित जनजाति मोर्चा राजू बाघमारे, युवा मोर्चा जिला महामंत्री दिनेश रूपरेला आदि उपस्थित थे ।


Comments
Post a Comment