रात में तेज रफ्तार कार ने ली दोस्तों की जान
महासमुंद :- तेज रफ्तार कार पेड़ से टकराने पर कार सवार दो दोस्तों की मौत रविवार रात 10 बजे बेलसोंडा के पास एक कार में दो दोस्त घूमने निकल थे जिसकी घर वापस जाते समय कार पेड़ से टकरा कर भयानक हादसा हो गया जिसकी सूचना पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने दोनों को बाहर निकालकर मेडिकल कालेज हास्पिटल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। घटना से शहर में शोक का माहौल बना हुवा है।
बताया गया है कि हाउसिंग बोर्ड निवासी राजू साहू एक राजू ऑटो रिपेरिंग का संचालक हैं जिसका इकलौते बेटा विकास साहू 21 वर्ष अपने दोस्त पीएचई कार्यालय खुशी होटल के पास आर्यन मिश्रा रहता था दोनो दोस्त घोड़ारी गए हुवे थे। जहां से लौटते समय कार बेलसोंडा के पास पेड़ से टकरा गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार के चकनाचूर हो गए दोनों युवकों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। शव को पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल कॉलेज महासमुन्द पहुंचाया गया है। दोनों युवक प्रतिष्ठित परिवार से हैं।


Comments
Post a Comment