महासमुन्द पुलिस अधीक्षक ने अधिकारियों की ली क्राइम मीटिंग
महासमुंद। पुलिस अधीक्षक द्वारा सभी थानों के प्रकरणों की समीक्षा करते हुए प्रकरणों के त्वरित निराकरण के निर्देश दिए साथ ही पीड़ित क्षतिपूर्ति संबंधी प्रकरणों पर त्वरित कार्यवाही उक्त मीटिंग में नशे अवैध शराब व अन्य अपराधों संपत्ति संबंधी अपराधों पर रोकथाम लगाने हेतु सक्रिय पुलिसिंग करने निर्देश दिए गए।
वीआईपी आगमन व ड्यूटी तथा कानून व्यवस्था ड्यूटी को लेकर भी लगातार सतर्क एवं संवेदनशील रहे साथ ही आने वाले दिनों में होने, मनाए जाने वाले त्योहारों व अन्य सार्वजनिक कार्यक्रमों को लेकर भी कानून व व्यवस्था की दृष्टि से लगातार आसूचना संकलन करने व पूर्व सतर्क रहते हुए सक्रियता से कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया।
संपत्ति संबंधी अपराधों को घटित होने से रोकने के लिए तथा ऐसे अपराध कार्य करने वाले लोगों की शीघ्र पहचान वह आवश्यक कार्यवाही हेतु पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा सभी प्रभारियों को सख्त निर्देश दिए गए।
उक्त क्राइम मीटिंग में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक आकाश राव गिरिपुंजे, एसडीओपी सरायपाली श्री अभिषेक केसरी, एसडीओपी पिथौरा श्री प्रेमलाल साहू, एसडीओपी बागबाहरा प्रतिभा चंद्रा, एसडीओपी महासमुंद मंजूलता बाज, उप पुलिस अधीक्षक अजय शंकर त्रिपाठी, रक्षित निरीक्षक नीतीश नायर समेत जिले के समस्त थाना एवं चौकी प्रभारी उपस्थित रहे।


Comments
Post a Comment