दो दिवसीय छत्तीसगढ़िया ओलम्पिक छत्तीसगढ़िया खेलों का समापन

महासमुंद 25 नवंबर 2022। छत्तीसगढ़ के पारम्परिक खेलों को बढ़ावा देने के लिए राज्य सरकार द्वारा छत्तीसगढ़िया ओलम्पिक 2022-23 का आयोजन ज़िले में अलग-अलग चरणों में किया जा रहा था।आज शुक्रवार 25 नवंबर को ज़िला स्तरीय खेल के साथ समापन हुआ। ज़िल स्तरीय खेल दो दिन 24 और 25 नवंबर तक जिला मुख्यालय महासमुंद के मिनी स्टेडियम, वन विद्यालय परिसर एवं शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में खेले गए।


इस खेल में 6 एकल खेल बिल्लस, फुगड़ी, गेड़ी दौड़ भंवरा, 100 मीटर दौड़ और लंबी कूद खेल खेलें गये पाँचों विकासखंडों और नगरीय निकाय के दो क्लस्टर के 214 खिलाड़ियों ने अपने एकल खेल का उम्दा प्रदर्शन किया। फुगड़ी में 8 वर्ष देवकुमारी बागबाहरा ने लगातार 45 मिनट तक प्रदर्शन कर प्रथम स्थान प्राप्त किया। वही महिला वर्ग 40 से अधिक में ग्राम पंचायत पंडरीपानी से सरपंच श्रीमती लताबाई कुम्हार प्रथम स्थान प्राप्त किया। विजेता खिलाड़ियों को लघु वनोपज के जिला अध्यक्ष प्रमोद चंद्राकर, ज़िलाध्याक्ष स्काउट गाइड दाऊ लाल चंद्राकर व जिला समन्वयक राजीव युवा मितान क्लब महासमुंद अंकित बागबाहरा ने पुरस्कृत किया। अतिथियों ने खिलाड़ियों को बधाई और शुभकामनाएँ दी। 


गुरुवार 24 नवंबर को आयोजित 8 दलीय खेल गिल्ली डंडा, पिट्ठूल, संखली, लंगड़ी,  दौड, कब्बड्डी, खो-खो, रस्साकसी और बाँटी (कंचा) खेलों में लगभग 2000 खिलाड़ी शामिल हुए थे। संभाग स्तर पर आयोजित खेलों में 14 विधाओं में लगभग 300 खिलाड़ी अपने खेल का दम दिखायेंगे। इन दो दिवसीय छत्तीसगढ़िया ओलम्पिक में छत्तीसगढ़िया खेलों के साथ साथ छत्तीसगढ़ के रीति रिवाज, परम्परा एवं लोक संस्कृति की छटा बिखरी। इस आयोजन में बच्चों से लेकर बड़े बुजुर्गों तक अपने बेहतरीन खेल प्रतिभा का प्रदर्शन किया। जिला स्तरीय खेल में तीन आयु वर्ग 18 आयु वर्ग तक, 18 से 40 आयु वर।



Comments

Popular posts from this blog

बिटकुली में शासकीय भूमि पर दबंगई? ग्रामीणों का खुला ऐलान – अब आर-पार की लड़ाई

नहर नाली विस्तारीकरण हेतु अवैध कब्जों पर कार्रवाई चली बुलडोज़र

स्वच्छ ग्राम बिटकुली को जबरन कचरा डंपिंग ज़ोन में बदलने की साजिश – प्रशासन मौन क्यों?