गौठानों में पैरादान के लिए करेगा जागरूक पैरादान रथ को दिखाया हरी झंडी गांव गांव जाकर करेंगे जागरूक

महासमुंद 28 नवंबर 2022 :- कलेक्टर निलेशकुमार क्षीरसागर नगर पालिका उपाध्यक्ष कृष्ण कुमार चंद्राकर द्वारा गोठानों में  मवेशियों के  लिए चारा एकत्रित करने गांव-गांव भ्रमण करने वाले पैरादान रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। यह रथ ग्रामीण क्षेत्रों में जाकर किसानों व ग्रामीणों को  गौठानों में पैरादान  करने के लिए जागरूक करेगा। कलेक्टर क्षीरसागर ने इस मौके पर किसानों से अपील करते हुए कहा है कि धान कटाई के बाद बचे अवशेष पराली को न जलाएं बल्कि उस पराली को गौठानों में दान करें। जिससे गोठानों में मवेशियों के चारे की व्यवस्था हो सके। उन्होंने कहा कि इसके लिए जिला प्रशासन, जनपद पंचायत और कृषि विभाग अधीनस्थ ब्लाक में बेलर मशीन की व्यवस्था की जा रही है। जिसके माध्यम से पैरा एकत्रित किया जाएगा। साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि गांवों में पशुधन के संरक्षण एवं संवर्धन के लिए गौठान बनाए गए हैं। 


 

    उपाध्यक्ष नगरपालिका श्री कृष्ण कुमार चंद्राकर ने कहा मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल के महत्वाकांक्षी योजनाओं में गोधन न्याय योजना प्रमुख है।  किसान गौठान में बढ़चढ़  कर पैरादान करें। गोठान और उससे जुड़े आजीविका के साधनों से ग्रामीणों को जोड़ा गया है। गोधन न्याय योजना में गोबर बेचकर ग्रामीण सीधे लाभ ले रहे है। यही कारण है कि ग्रामीणों को नरवा, गरवा, घुरवा और बाड़ी योजना से लाभ मिलने के कारण ग्रामीण स्वयं आगे आकर गोठानों के लिए पैरा दान  करें। ज़िले में सुराजी गांव योजना के तहत गोठान विकास से जुड़े अनेक कार्य हुए हैं। जिसमें गोवंश के लिए सारी मूलभूत सुविधाएं जैसे छाया, पानी, चारा एवं चिकित्सा आदि की सुविधा उपलब्ध है। गौवंश को साल भर चारा उपलब्ध हो जायेगी। 

Comments

Popular posts from this blog

बिटकुली में शासकीय भूमि पर दबंगई? ग्रामीणों का खुला ऐलान – अब आर-पार की लड़ाई

स्वच्छ ग्राम बिटकुली को जबरन कचरा डंपिंग ज़ोन में बदलने की साजिश – प्रशासन मौन क्यों?

बागबाहरा बी.एल. ज्वेलर्स चोरी का खुलासा 24 घंटे के अंदर 02 अन्तर्राज्यीय चोर गिरफ्तार