खल्लारी माता मंदिर से सेल्फी लेते महिला की मौत का बड़ा खुलासा मृतिका का पति ही निकला क़ातिल

खल्लारी मंदिर पहाडी से सेल्फी लेते हुये गिरी महिला मृतिका चित्ररेखा की मौत के प्रकरण का खुलासा।

पति ने ही चरित्र शंका के आधार पर पत्नि को पहाड़ के उपर से दिया था धक्का।

घटना को छुपाने के लिए आरोपी पति सोनू चक्रधारी ने गढी थी मनगढ़त कहानी।

महासमुंद 11 नवम्बर 2022। खलारी माता मंदिर दर्शन करने गई महिला पहाड़ से फोटो खीचते समय पैर फिसलने से गिरकर हुई मौत 7 नवम्बर की घटना में महासमुंद पुलिस ने बड़ा खुलासा किया है, मृतिका की भाई विरेन्द्र चक्रधारी कुम्हार पारा महासमुन्द निवासी ने थाना खल्लारी में रिर्पोट दर्ज कराया था जिसमे भाई ने बहन की मौत पर संदेह ब्यक्त करते मामले निष्पक्ष जांच करने न्याय दिलाने की मांग की थी 


भाई ने बतया की बहन चित्ररेखा अपने पति सोनूराम चक्रधारी और भांजी के साथ तीनों मोटर सायकल से खल्लारी दर्शन के लिए खल्लारी माता मंदिर गये थे तकरीबन दोपहर 3 बजे बहन दमाद सोनूराम चक्रधारी का फोन कर बतया की चित्ररेखा चक्रधारी खल्लारी मंदिर के पहाडी से गिर गई और नही मिल रही हैं, अपने साथी रतन चक्रधारी के साथ खल्लारी मंदिर पहाडी जाकर देखा कि पहाडी के चटटान के पास खाई में बहन मृत अवस्था में पडी हुई थी। प्रार्थी के रिपोर्ट पर थाना खल्लारी में पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। पुलिस अधीक्षक भोजराम पटेल के द्वारा मामले की गंभीरता संदेहास्पाद को देखते हुवे अतिरिक्त अधीक्षक आकाश राव , मंजूलता बाज तथा थाना खल्लारी व सायबर सेल की टीम को घटनास्थल पहुंचकर बारिकी से जॉच करने हेतु निर्देशित किया।




घटना स्थल की बारिकी से निरीक्षण किया गया घटना स्थल एवं शव निरीक्षण करने पर घटना संदेहास्पद प्रतीत होने लगा। जिससे उपरोक्त पुलिस टीम के द्वारा मृतिका के मौत के संबंध में प्रार्थी मृतिका के पति व मृतिका के परिजनों से छोटी छोटी जानकारी एकत्र कर जॉच करना प्रारंभ की गई साथ ही साथ जिला अस्पताल से मृतिका के मृत्यु का संक्षिप्त पोस्ट मार्टम रिपोर्ट प्राप्त किया गया जिसमें डाक्टर के द्वारा मृतिका के मौत गिरने से एवं पसलियोें व हड्डी टुटने से मौत होना था। 


सायबर सेल की टीम व थाना खल्लारी पुलिस की टीम घटना स्थल मौका पहुच कर घटना निरीक्षण कर मृतक के बारे में अलग-अलग टीम गठित कर छोटी सी छोटी जानकारी, प्रेम प्रसंग एवं मृतक के निजी जीवन के संबंध में जानकारी एकत्र किया गया। जॉच के दौरान पता चला कि उक्त घटना के संबंध में मृतिका के पति एवं उसकी भांजी व एक अन्य व्यक्ति से पृथक पृथक पूछताछ करने पर दोनो के पूछताछ में विभिन्नता पाई गई जिस पर मृतिका के पति द्वारा मंदिर दर्शन कर कुछ सीढ़ी नीचे उतरना तथा भीम पाव पहाडी तरफ जाना मृतिका सेल्फी फोटो खिचते समय पैर फिसल जाने से खाई में गिरकर मृतिका के मृत्यु हो जाना बताया गया। 

मृतिका के बेटी का कथन था खल्लारी मंदिर पहाड के उपर मंदिर दर्शन कर कुछ सीढ़ी नीचे आना बताई तथा मृतिका के पति द्वारा पुनः मंदिर पहाड़ के उपर भीम पाव पहाडी तरफ घुमने जाना बताया। मृतिका द्वारा पैर में दर्द होना तथा दुबारा सीढ़ी उपर जाना से इंकार करने पर मृतिका को उसके पति द्वारा जबरस्ती हाथ खिचकर उपर ले जाएगा दोनो के कथनों में विरोधाभाष होने से पुलिस द्वारा मृतिका के पति पर संदेह होने लगा। सोनूराम चक्रधारी से बारिकी से पूछताछ किया गया जो संदेही सोनूराम द्वारा पुलिस टीम को गोलमोल जवाब दिया गया। बाद में सख्ती पूछताछ करने पर बताया कि वह मृतिका चित्ररेखा के चरित्र पर संदेह करता था. 

मृतिका को अपने रास्ते से हटाने पूर्व नियोजीत भीमखोज स्थित खल्लारी मंदिर दर्शन करने घुमाने ले जाना मंदिर दर्शन करने पश्चात् सेल्फी फोटो खिचवाने के बहाने भीम पाव पहाडी से सेल्फी फोटो खिचते समय मौका पाकर धक्का दे दिया खाई में गिरने से मौके पर ही मृत्यु हो गई आरोपी अपना अपराध करना स्वीकार किया। आरोपी सोनूराम चक्रधारी पिता हेमलाल चक्रधारी उम्र 23 वर्ष सा. परसदाखुर्द थाना छुरा जिला गरियाबंद के विरूध्द थाना खल्लारी में अपराध क्रमांक 184/22 धारा 302 भादवि के तहत् गिरफ्तार किया गया।

Comments

Popular posts from this blog

स्वच्छ ग्राम बिटकुली को जबरन कचरा डंपिंग ज़ोन में बदलने की साजिश – प्रशासन मौन क्यों?

कांग्रेसियों का कायराना हरक़त जगजाहिर

बागबाहरा बी.एल. ज्वेलर्स चोरी का खुलासा 24 घंटे के अंदर 02 अन्तर्राज्यीय चोर गिरफ्तार