राजनीति के चलते ठगे गए महासमुंद के फुटकर व्यापारी


महासमुंद। महासमुंद के फुटकर व्यापारी वर्षों से व्यवस्थापन के इंतजार में ठगे जा रहे है। राजनीतिक वर्चस्व की लड़ाई के चलते व्यापारियों को स्थाई हल नहीं मिल पा रहा है और सड़क किनारे दुकान लगाने को मजबूर हैं। दो साल पहले शहर के मुख्य मार्ग से गुजरने वाली 353 नेशनल हाईवे के लगभग 2 किलो मीटर ने दुकान लगा कर रोजगार करने वाले व्यापारियों से 5 हजार रुपए लेकर नगर पालिका ने दुकान देने का वादा किया था लेकिन अब तक दूकान नहीं मिली।


महासमुंद नगर पालिका परिषद क्षेत्र के  लगभग 170 फुटकर व्यापारियों को आज से 2 साल पहले पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष प्रकाश चंद्राकार ने स्थानीय टाऊन हॉल के पास मार्केट बनाने का वादा करते हुए सभी दुकानदारों की लिस्ट तैयार कर सभी को दुकान आबंटित करने के लिए जगह दे दिया था। टाऊन हॉल के सामने राजस्व की जमीन पर 6 दुकानें डेमो के रूप में तैयार भी कर ली गई थी। नगर पालिका के तत्कालीन अध्यक्ष ने जमीन की स्वीकृति के लिए कलेक्टर को फाइल भेजी थी। जिस पर 2 साल बीत जाने के बाद भी फाईल आगे नहीं बढ़ी और मामला जैसे का तैसे रह गया। फुटकर व्यापारी अभी भी सड़क किनारे ही दुकानें लगाने को मजबूर हैं। 


हम आपको बता दें कि महासमुंद नगर पालिका के अध्यक्ष के खिलाफ पार्षदों से अविश्वास प्रस्ताव लगाया और भाजपा के प्रकाश चंद्राकार को अपनी अध्यक्ष के पद गवानी पड़ी। वर्तमान में नगर पालिका परिषद महासमुंद में कांग्रेस की अध्यक्ष राशि त्रिभुवन महिलांग पद पर है। लेकिन फुटकर व्यापारियों की समस्या वहीं की वहीं है।

फुटकर व्यापारियों के संबंध ने पूर्व नपा अध्यक्ष प्रकाश चंद्रकार का कहना है कि मैंने शहर की फुटकर व्यापारियों को स्थाई दुकान देने और शहर की बदहाल यातायात व्यवस्था को सुधारने का प्रयास कर नही था लेकिन कांग्रेस के नेताओं को यह बात हजम नहीं हुई और प्रशासनिक स्वीकृति नहीं मिली लेकिन अब वर्तमान में कांग्रेस की नपा अध्यक्ष है उन्हें अपनी सरकार और जिला प्रशासन से बात चीत कर हितग्राहियों को व्यवस्थापित कर शहर की यातायात की समस्या को दूर करनी चाहिए।

_________________________

मनीष सरवैया महासमुंद

मोबाइल नंबर..9617024555.

9644024100..

Comments

Popular posts from this blog

कांग्रेसियों का कायराना हरक़त जगजाहिर

बागबाहरा बी.एल. ज्वेलर्स चोरी का खुलासा 24 घंटे के अंदर 02 अन्तर्राज्यीय चोर गिरफ्तार

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव के उपस्तिथि मे भजापा मे लिया प्रवेश