पुलिस अधीक्षक महासमुंद ने समस्त राजपत्रित अधिकारियों एवं सभी शाखा प्रभारियों के साथ क्राइम समीक्षा मीटिंग की


15 दिनों में 150 से अधिक अपराध व 100 से अधिक शिकायतों तथा 100 से अधिक मर्ग प्रकरणों का किया गया निराकरण अपराधों व शिकायतों के त्वरित निराकरण तथा अपराधिक गतिविधियों पर लगातार कार्यवाही के निर्देश दिए गए

नवपदोन्नत प्रधान आरक्षक को फीता लगाकर प्रधान आरक्षक का पदोन्नति प्रदान किया गया



महासमुंद। पुलिस अधीक्षक महासमुंद भोजराम पटेल द्वारा आज जिले के समस्त राजपत्रित अधिकारियों व पुलिस अधीक्षक कार्यालय के सभी शाखा प्रभारियों के साथ क्राइम समीक्षा मीटिंग की गई। विगत मीटिंग जिले के समस्त थाना प्रभारियों के साथ 7 नवंबर को की गई थी उक्त मीटिंग के उपरांत की गई कार्यवाही की समीक्षा हेतु आज 15 दिनों के बाद पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा मीटिंग की गई उक्त समीक्षा में पाया गया कि विगत 15 दिनों में 150 से भी अधिक लंबित अपराधो का जिले के सभी थानों द्वारा निराकरण किया गया, साथ ही स्थानीय व बाहरी शिकायतों में 100 से अधिक शिकायतों का निराकरण किया गया तथा मर्ग प्रकरणों में 100 से अधिक मर्ग प्रकरणों का निराकरण किया गया।


पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा इन कार्यों में और तेजी लाने हेतु सभी अधिकारियों को निर्देशित किया गया साथ ही अपराध और शिकायतों के त्वरित निराकरण पर भी जोर दिया गया। राजपत्रित अधिकारियों को कर्मचारियों के विरुद्ध लंबित प्राथमिक जांच व विभागीय जांच और को अतिशीघ्र नियत समय पर निराकरण करने हेतु निर्देश दिए गए।


उक्त मीटिंग में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक आकाश राव गिरेपुंजे समेत जिले के समस्त पुलिस अनुविभागीय अधिकारी तथा उप पुलिस अधीक्षक यातायात व पुलिस अधीक्षक कार्यालय के समस्त शाखा प्रभारी उपस्थित रहे।

Comments

Popular posts from this blog

बिटकुली में शासकीय भूमि पर दबंगई? ग्रामीणों का खुला ऐलान – अब आर-पार की लड़ाई

नहर नाली विस्तारीकरण हेतु अवैध कब्जों पर कार्रवाई चली बुलडोज़र

स्वच्छ ग्राम बिटकुली को जबरन कचरा डंपिंग ज़ोन में बदलने की साजिश – प्रशासन मौन क्यों?