खल्लारी तमोरा में हुवे रामकुमार दीवान के हत्या का खुलासा मृतक की पत्नी ही निकली हत्यारिण

महासमुन्द। थाना खल्लारी के ग्राम तमोरा में 55 वर्षिय रामकुमार दीवान की मृत्यु धारदार हत्यारों से किसी अज्ञात व्यक्ति ने बड़ी बेहरमी से किया था शरीर मे गहरे चोट निशान व शरीर पर जगह जगह गभीर चोट खून से लथ पड़े हुवे थे थाना खल्लारी में मर्ग दर्ज कर जांच प्रारंभ किया गया जाॅच उपरान्त यह बात सामने आई कि मध्य रात्रि में मृतक रामकुुमार दीवान की पत्नि ने मोबाईल से अपने परिजनों को सूचना दिया कि मृतक रामकुमार का तबियत खराब है उसका शरीर अपने आप फट रहा है खून निकल रहा है जब पड़ोसी और परिजन जाकर देखे तो रामकुमार दीवान घर के बरामदा बिस्तर में लहु लुहान हालत में पडा था जिसके बांये गाल, बांये सीना, बांये हाथ की कलाई, बांये की हाथ भुजा, तथा बांये हाथ की हथेली में चोट था। 


तत्काल जिला अस्पताल महासमुन्द में ले जाया गया जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया डॉ. द्वारा चेक उपरांत धारदार हथियार से वार के कारण हत्या होना बतलाया थाना खल्लारी में अज्ञात आरोपी के विरूध्द अपराध पंजीबध्द कर विवेचना में लिया गया।

पुलिस अधीक्षक भोजराम पटेल घटना की गंभीरता और मामला संदेहास्पाद होने से अति. पुलिस अधीक्षक आकाश राव एवं मंजूलता बाज, पुलिस बागबाहरा प्रतिभा वर्मा, अजयशंकर त्रिपाठी थाना खल्लारी व सायबर सेल की चार टीम का गठन किया गया सभी टीम को अलग-अलग दिशाओं में सीसीटीवी फुटेज एवं तकनीकि सहायता के मदद से अज्ञात आरोपी के बारे में जानकारी एकत्र करना शुरू किया एवं  पुलिस टीम के द्वारा मृतक के मृत्यु के संबंध में मृतक के पत्नि द्वारा घटना दिनांक मृतक का शरीर फट जाने से मृत्यु होना बताई जिससे पुलिस टीम को मृतक के पत्नि पर पर्याप्त संदेह व्याप्त होने पर पुलिस टीम के द्वारा पुनः मृतक के पत्नि से पूछताछ किया गया। पूछताछ पर मृतक पत्नि के द्वारा गोलमोल जवाब देकर पुलिस को गुमराह करने का प्रयास किया गया।

पुलिस मृतक की पत्नि भुनेश्वरी दीवान से सख्ती से पूछताछ किया गया जो पुलिस पुछताछ में टूट गई और अपराध स्वीकार कर बताई कि उसकी 08 माह पुत्री है और और जब से दोनों की शादी हुई है तब से इनके बीच वाद विवाद होता रहता था और अन्य निजी कारणों को लेकर भी इनके आपस मे टकराव था घटना दिनांक के रात्रि को दोनों के बीच पुनः आपस मे बहस बाजी हुई जिससे मृतक को उसने बिस्तर में धक्का दे कर गिरा दिया तथा बाजू कमरे में जाकर सिलाई मशीन की कैंची को लाकर जोर जोर से सिने में गले मे मारा और 3-4 बार शरीर के अन्य जगहों में ताबड तोड कैंची मार कर हत्या करना स्वीकार की।

कैंची को पानी से धोकर उसी कमरे में छुपाकर रख देना बताई इसका पति मृतक रामकुमार दीवान उस समय जिन्दा था घटना कर भयभीत हो जाना अपने किये हुये कर्म पर पश्चताप करने लगी ऐसा करते उसे 30 मिनट लगभग हो गया तभी दूसरे कमरे में सो रहे उनके नौकर गेन्दू भी उठ गया तब तक रामकुमार दीवान अचेत हो गया था फिर भुनेस्वरी अन्य परिजनों को बुलाई और सभी को की इनका शरीर फट रहा है और तबीयत खराब होने कि झुठी बात फैलाई और लोगों को गुमराह की। आरोपिया भुनेश्वरी दीवान पति रामकुमार दीवान उम्र 25 वर्ष सा. तमोरा के विरूध्द अपराध घटित करना सबुत पाये जाने से आरोपिया को गिरफ्तार कर तथा घटना में प्रयुक्त कैंची को जप्त कर थाना खल्लारी में आरोपियां के विरूध्द थाना खल्लारी में धारा 302 भादवि के तहत् कार्यवाही की गई। 

Comments

Popular posts from this blog

स्वच्छ ग्राम बिटकुली को जबरन कचरा डंपिंग ज़ोन में बदलने की साजिश – प्रशासन मौन क्यों?

कांग्रेसियों का कायराना हरक़त जगजाहिर

बागबाहरा बी.एल. ज्वेलर्स चोरी का खुलासा 24 घंटे के अंदर 02 अन्तर्राज्यीय चोर गिरफ्तार