विजेता खिलाड़ियों को पुरस्कृत कर दिया बधाई शुभकामनाए

महासमुंद। विधानसभा चुनाव 23 की तैयारी में लगें किसान नेता अशवन्त तुषार साहू ने आज सिरपुर क्षेत्र के ग्राम बांसकुरहा 2 में ग्रामीण कब्बडी समिति के तत्वधान में प्रतियोगिता आयोजन रखा गया था, समापन व पुरस्कार वितरण कार्यक्रम में अतिथि रहे किसान नेता अशवन्त तुषार साहू अध्यक्षता ग्राम सरपंच जगन्नाथ विशेष अतिथि पूर्व विधानसभा प्रत्याशी ब्रिजमोहन मोहन पटेल वरिष्ठ नेता आनंद सिन्हा ,युवा नेता नारायण पटेल, युवा नेता यशवंत सिन्हा, युवा नेता धनंजय साहू, अरिफ खान,आमजद खान साथ में उपस्थित रहे। 

इस प्रतियोगिता में 30 से अधिक टीमों अपनी प्रतिभा दिखाई। प्रतियोगिता के दौरान हर मैच काफी रोमांचक रहा। पुरुष वर्ग में फाइनल मुकाबला रोमांचक मैच के बाद बासकुडहा टीम ने जीत हासिल की। विजेता व उपविजेता टीमों को क्रमशः स्वर्ण पदक शील्ड, ट्राफी नगद राशि इनाम के तौर पर दिया गया। प्रतियोगिता के समापन के अवसर पर अतिथि रहे किसान नेता अशवन्त तुषार साहू जी ने संबोधित करते हुए विजेता व उपविजेता खिलाड़ियों को बधाई दिया और इस छोटे से गांव में इस आयोजन तथा खिलाड़ियों को खेल का प्रतिभा दिखाने के लिए सभी को धन्यवाद ज्ञापित किया।

साथ ही हारे हुए टीम के खिलाड़ियों को सांत्वना देते हुए कहा कि इस हार से निराश होने की जरूरत नहीं है, आगे और अच्छे से प्रेक्टिस करें और दुनिया को अपना जौहर दिखाने की बात कही। मंच संचालक होरीलाल पटेल ने अपने शायरी चुटकुला व मनमोहक, अनोखा अदाकारीयो से सभी दर्शकों का मन मोह लिया आयोजक जनक पटेल ,कृष्णा पटेल, दुकालु खरिया, कुशाराम ध्रुव,पवन ध्रुव,अजय पटेल, सन्तोष पटेल, व उनके सम्मानीय साथी गण व ग्रामवासी जन उपस्थित है

Comments

Popular posts from this blog

बिटकुली में शासकीय भूमि पर दबंगई? ग्रामीणों का खुला ऐलान – अब आर-पार की लड़ाई

आस्था और परंपरा का प्रतीक बना वट सावित्री पति की लम्बी आयु एवं परिवार की सुख-समृद्धि के लिए सुहागिन नें रखा व्रत

नहर नाली विस्तारीकरण हेतु अवैध कब्जों पर कार्रवाई चली बुलडोज़र