छुटपुट खामियों के साथ समर्थन मूल्य में धान खरीदी की शुरुआत

महासमुंद। छत्तीसगढ़ राज्य सरकार की मंशा अनुरूप पूरे प्रदेश में आज 1 नवंबर से महासमुंद जिले में छुटपुट खामियों के साथ समर्थन मूल्य में धान खरीदी की शुरुआत हो चुकी है पूरे जिले में 130 समिति के 152 खरीदी केंद्रों के 147 खरीदी केंद्रों में आज धान खरीदी की जा रही है। जिले के एक लाख 57 हजार किसानों ने 2 लाख 14 हेक्टेयर में बोए धान का पंजीयन करा लिया है।


खरीफ विपणन वर्ष 2021-22 में 150220 किसान पंजीकृत थे। अभी तक लगभग 7000 हज़ार नये किसानों ने धान बेचने के लिए पंजीयन कराया है। गत ख़रीफ़ सीजन में 220497 रक़बा था ।अब 4428 हेक्टेयर रकबा बढ़ा है।  

महासमुंद जिला के आसपास सीमावर्ती प्रदेश उड़ीसा लगा हुआ है जहां से कुछ लोगों द्वारा अवैध रूप से धान लाकर जिले की समितियों में बेचने की शिकायत विगत वर्षों में मिलती रही इसके लिए जिला प्रशासन ने धान खरीदी समाप्ति तक टीम बनाकर जिले के सीमावर्ती क्षेत्रों में चेक पोस्ट बनाया गया जहां से गठित टीम द्वारा अवैध धान के परिवहन पर सतत निगरानी रखने का इंतजाम भी किया गया।

Comments

Popular posts from this blog

बिटकुली में शासकीय भूमि पर दबंगई? ग्रामीणों का खुला ऐलान – अब आर-पार की लड़ाई

स्वच्छ ग्राम बिटकुली को जबरन कचरा डंपिंग ज़ोन में बदलने की साजिश – प्रशासन मौन क्यों?

बागबाहरा बी.एल. ज्वेलर्स चोरी का खुलासा 24 घंटे के अंदर 02 अन्तर्राज्यीय चोर गिरफ्तार