लक्ष्य वेलफेयर फाउन्डेशन सोसायटी के द्वारा अक्षत तिलक लगाकर बालिकाओं का किया गया पूजा
रायपुर। राजधानी के ग्रामीण में बोरियां खुर्द नवरंग चौक संस्कृति भवन में लक्ष्य वेलफेयर फाउन्डेशन सोसायटी रायपुर छत्तीसगढ़ के तत्वधान में अंतरराष्ट्रीय बालिका दिवस के उपलक्ष्य में बालिकाओं का पूजन अक्षत तिलक लगाकर एवं श्रीफल भेंटकर सम्मानित किया गया। बड़ी ही गर्व की बात है की
अंतरराष्ट्रीय बालिका दिवस (International Day of the Girl Child) हर साल 11 अक्टूबर को मनाया जाता है. अंतरराष्ट्रीय बालिका दिवस मनाने का मुख्य उद्देश्य महिलाओं के सामने आने वाली चुनौतियों और उनके अधिकारों के संरक्षण के बारे में जागरूकता पैदा करना है. यह दिन इसलिए भी महत्वपूर्ण है क्योंकि यह लिंग-आधारित चुनौतियों को समाप्त करता है. जिसका सामना दुनिया भर में लड़कियां करती हैं, जिसमें बाल विवाह, उनके प्रति भेदभाव और हिंसा शामिल है.
स्कूलों में लीगल स्टडी एक आवश्यक विषय के रूप में बच्चों को जरूर पढ़ाया जाना चाहिए, जिससे एक ओर एक स्तर तक आने से पहले लोग इनका इस्तेमाल करना सीख जाएं. साथ ही बचपन से ही सही और गलत का ज्ञान सभी बालक-बालिकाओं के लिए आत्मरक्षा व शारीरिक शिक्षा का ज्ञान देना अनिवार्य कर देना चाहिए जिससे बालिकाओं को आत्मरक्षा के लिए किसी पर निर्भर न होना पड़े.
प्रत्येक वर्ष बालिका दिवस की एक थीम होती है; पहला " बाल विवाह समाप्त करना", दूसरा, 2013 में, "लड़कियों की शिक्षा के लिए नवाचार" था, तीसरा, 2014 में, "किशोरों को सशक्त बनाना: हिंसा के चक्र को समाप्त करना" था, और चौथा, 2015 में, "द पावर ऑफ एडोलसेंट गर्ल: विजन फॉर 2030" है।


Comments
Post a Comment