भाजपा के वरिष्ठ नेता जागेश्वर सिंह ठाकुर का निधन

भोकलू दादा हुए पंचतत्व मे विलीन ,,  पूर्व मंत्री केदार कश्यप भी शामिल हुए अंत्येष्टि 




नारायणपुर - नारायणपुर भाजपा के पूर्व जिलामहामंत्री जागेश्वर सिंह ठाकुर का मंगलवार की देर रात्रि निधन हो गया।जागेश्वर ठाकुर जिले के वरिष्ठ भाजपा नेताओं मे से थे।स्व.ठाकुर  पूर्व पार्षद भी रहे हैं।उनके निधन पर भाजपा प्रदेश महामंत्री व पूर्व मंत्री केदार कश्यप ने शोक व्यक्त किया।भाजपा प्रदेश महामंत्री केदार कश्यप ने बीजेपी नेता के निधन पर दुख जताते हुए कहा की भगवान उन्हें अपने श्रीचरणों मे स्थान प्रदान कर शोकाकुल परिजनों को संबल प्रदान करें स्व. ठाकुर सदैव पार्टी हित व जनसेवा को सर्वोपरि मानने वाले वरिष्ठ साथी का जाना पार्टी के साथ ही एक निजी क्षती है।जागेश्वर सिंह ठाकुर बखरूपारा नारायणपुर के रहने वाले थे उन्होंने आठवीं तक पढ़ाई की थीं।


भाजपा मे मण्डल महामंत्री, मंडल अध्यक्ष,जिला महामंत्री का दायित्व के साथ समाज व जनसेवा मे समर्पित पार्षद बनकर उल्लेखनीय कार्य किया।उनके निधन से भाजपा कार्यकर्त्ताओ मे शोक व्याप्त हैं। उनके अंत्योष्टि मे पूर्व मंत्री व भाजपा प्रदेश महामंत्री केदार कश्यप, भाजपा जिलाध्यक्ष रूपसाय सलाम, बृजमोहन देवांगन, गौतम गोलछा सहित गणमान्य नागरिक , व्यापारीगण, प्रबुद्धजन, सामाजिक गण व भाजपा कार्यकर्त्ता शामिल होकर उन्हें अश्रुपूरित श्रद्धांजलि अर्पित किये।

Comments

Popular posts from this blog

बिटकुली में शासकीय भूमि पर दबंगई? ग्रामीणों का खुला ऐलान – अब आर-पार की लड़ाई

स्वच्छ ग्राम बिटकुली को जबरन कचरा डंपिंग ज़ोन में बदलने की साजिश – प्रशासन मौन क्यों?

बागबाहरा बी.एल. ज्वेलर्स चोरी का खुलासा 24 घंटे के अंदर 02 अन्तर्राज्यीय चोर गिरफ्तार