जश्ने ईद मिलादुन्नबी की तैयारियां पर लगा मुस्लिम समाज


नारायणपुर। मुस्लिम समाज के प्रमुख त्यौहार में से जश्ने ईद मिलादुन्नबी 9 अक्टूबर दिन रविवार को मुस्लिम समाज द्वारा बढी ही शानो शौकत के साथ मनाया जाएगा जिसके लिए समाज में काफी खुशी का माहौल देखने को मिल रहा है समाज से हर कोई बढ़ चड़कर इस प्रमुख त्यौहार के लिए लग गया है । जय स्तंभ से लेकर जामा मस्ज़िद और पुराना बस स्टैंड तक पूरी साज़ो सज्जा के साथ सजाया गया है।

ईद मिलादुन्नबी का त्योहार दो साल  करोना काल के बाद मनाया जा रहा है।

मुस्लिम प्रेसिडेंट मोहम्मद फिरोज ने बतलाया की अंजुमन इस्लामिया कमेटी की सभी शाखाएं जैसे की मुस्लिम यंग कमेटी ने पूरे सहर के साज़ सज्जा की ज़िममेदारी ली है जिनके सर परस्त सैय्यद अख्तर अली रजा उर्फ गुड्डन मामू  की अगवाई में हो रहा है जिसने नारायणपुर इंतजामिया यंग कमेटी के तमाम मेंबरान साथ दे कर काम में लगे है ।यंग इंतजामिया कमेटी द्वारा बाइक रैली भी निकाली जाएगी।साथ ही तमाम प्रोग्राम की जिम्मदारियां दी गई है।


वहीं अंजुमन इस्लामिया कमेटी की महिलाविग की शाखा "हमशिरा कमेटी" को नारायणपुर अंजुमन में ईद मिलादुन्नबी के तमाम लेडिसो का प्रोग्राम की जिम्मेदारियां दी गई है," हामशिरा ग्रुप" का प्रोग्राम पांच तारीख से शुरू हो जाएगा जो की तारीख नौ तारीख तक निभाया जाएगा।

जिसके लिए "हमशिरा कमेटी"द्वारा सभी तैयारियां कर ली गई है।

अंजुमन इस्लामिया कमेटी नारायणपुर की एक और शाखा "मदरसा कमेटी" की भी तैयारियां जोरो शोरो के साथ है जिसकी अगवाई मुस्लिम मीडिया प्रभारी डॉ सैय्यद वली आज़ाद , जनाब हाफ़िज़ मुबारक खान जिला प्रवक्ता जनाब इशरत रजा सहाब के साथ फारुख साह ने पूरी कर ली है इस प्रोग्राम में मदरसे के सभी बच्चो की इज्जत अफजाई की जाएगी और मदरसे के वो होनहार बच्चे जो नात शरीफ और तकरीर प्रोग्राम देंगे उनके मा बाप को शुक्र अदा करते हुए बच्चो को फख्रे मिल्लत आवर्ड से नवाजा जाएगा साथ ही मदरसे के उस्तादों का भी शुक्र अदा किया जाएगा।

अंजुमन इस्लामिया कमेटी के प्रेसिडेंट मोहम्मद फिरोज के साथ नायब सदर मोहम्मद इमरान,और मोहसिन खान ने भी पूरी तैयारियों पर नजर रख कर हर काम को शानदार तरीके से करने की जिम्मेदारी ले रखी है जिसमे कमेटी के जनाब इकबाल भाई,शब्बीर भाई,हाजी अमीन,फ़ैज़ अख्तर,जफर भाई,सिराज कुरैशी,ज़हीर खान,तस्लीम भाई,कयामुद्दीन,अजहरुद्दीन,अकबर खान,के साथ सभी इस प्रमुख त्यौहार की तैयारियों में लगे है।

Comments

Popular posts from this blog

स्वच्छ ग्राम बिटकुली को जबरन कचरा डंपिंग ज़ोन में बदलने की साजिश – प्रशासन मौन क्यों?

कांग्रेसियों का कायराना हरक़त जगजाहिर

बागबाहरा बी.एल. ज्वेलर्स चोरी का खुलासा 24 घंटे के अंदर 02 अन्तर्राज्यीय चोर गिरफ्तार