सामुदायिक भवन का संसदीय सचिव ने किया भूमिपूजन


महासमुन्द। शहर के वार्ड 6 के देवार पारा में सामुदायिक भवन का भूमिपूजन विधायक विनोद चंद्राकर ने किया वार्डवासियों की मांग पर भवन निर्माण के लिए तीन लाख रुपए की राशि देने की घोषणा की। आज शनिवार को पार्षद बबलू हरपाल व दीपक ठाकुर के नेतृत्व में वार्ड के छबी लाल देवार, कुसु देवार, उमराव देवार, सान देवार, अहसान सोनमोगरी, दिनेश देवार, ज्याता बाई, सुंदरी बाई, कामनी बाई, कुर्बानी बाई, संगीता बाई, रजत बाई, साहिब बाई, सुबानी बाई, सविता बाई, झुमरी बाई आदि संसदीय सचिव निवास पहुंचकर चंद्राकर से मुलाकात की। 

इस दौरान वार्डवासियों ने बताया कि यहाँ देवार पारा में एक सामुदायिक भवन की जरूरत है। भवन की मांग को लेकर जिला प्रशासन शासन का ध्यानाकर्षित कराया था। भवन नहीं होने से सामाजिक व अन्य आयोजनों में परेशानियों का सामना करना पड़ता है। उन्होंने भवन निर्माण के लिए राशि स्वीकृत करने की मांग की। चंद्राकर ने सामुदायिक भवन निर्माण के लिए तीन लाख रुपए की राशि देने की घोषणा की। राशि की घोषणा पर वार्ड पार्षद बबलू हरपाल, दीपक ठाकुर सहित वार्डवासियों ने संसदीय सचिव श्री चंद्राकर का आभार जताया है।

Comments

Popular posts from this blog

बिटकुली में शासकीय भूमि पर दबंगई? ग्रामीणों का खुला ऐलान – अब आर-पार की लड़ाई

आस्था और परंपरा का प्रतीक बना वट सावित्री पति की लम्बी आयु एवं परिवार की सुख-समृद्धि के लिए सुहागिन नें रखा व्रत

नहर नाली विस्तारीकरण हेतु अवैध कब्जों पर कार्रवाई चली बुलडोज़र