दशहरा में मुख्यातिथि कोमाखान पहुंचे जनपद उपाध्यक्ष भेखलाल साहू


महासमुंद।  साईं मार्केट कोमाखान दूर्गा उत्सव समिति के द्वारा हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी माता दुर्गा की मूर्ति की स्थापना कराये थे। दशहरा के पावन अवसर में छत्तीसगढ़ी फुलगजरा खैरट का कार्यक्रम रखा गया था। भेखलाल साहू ने अपने उद्बोधन में क्षेत्र जनता को नवरात्रि एवं दशहरा की शुभकामनाएं दिए ।  लोगों से आग्रह किये की भगवान श्री मर्यादा पुरुषोत्तम राम जी के आदर्शों को अपने जीवन में आत्मसात कर अपने अंदर के अहंकार मिटाए ।  आयोजन समिति के द्वारा इस कार्यक्रम के लिए भब्य तैयारी कर रखे थे । रंगारंग कार्यक्रम को देखने पब्लिक उमड़ पड़ी थी । आयोजन में मुख्यातिथि के रूप में आमंत्रित कर स्वागत का जो अवसर प्रदान किये इसके लिए ह्दय से आभार प्रकट कर आने वाले समय मे इसी प्रकार से सफल आयोजन के लिए माता दुर्गा जी से आशीर्वाद की कामना किये । कार्यक्रम में दिनेश चंद्राकर  मंडल महामंत्री ग्रामीण बागबाहरा ,ओमप्रकाश चंद्राकर , हीरेन्द्र उपाध्याय , महेश चंद्राकर ,तरुण गजेंद्र , संदीप सोनी, दैवज्ञ चंद्राकर , मनीष चंद्राकर , मयंक चंद्राकर , विनोद चंद्राकर के साथ ही साईं मार्केट के सभी सम्मनिय व्यापारी बंधु उपस्थित रहे।

Comments

Popular posts from this blog

स्वच्छ ग्राम बिटकुली को जबरन कचरा डंपिंग ज़ोन में बदलने की साजिश – प्रशासन मौन क्यों?

कांग्रेसियों का कायराना हरक़त जगजाहिर

बागबाहरा बी.एल. ज्वेलर्स चोरी का खुलासा 24 घंटे के अंदर 02 अन्तर्राज्यीय चोर गिरफ्तार