कर्मचारियों को वेतन नहीं मिलने पर बेनूर के भाजयुमो कार्यकर्ताओं ने फूंका पुतला


नारायणपुर :-
नारायणपुर जिले के  बेनूर में भाजयुमो कार्यकर्ताओं ने दीपावली पर्व पर कर्मचारियों को वेतन नहीं दिए जाने के विरोध में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का पुतला फूंक जमकर नारे बाजी की । भाजयुमो उपाध्यक्ष विशुदत्ता ने कहा कि दीपावली पर्व पर कर्मचारियों को राज्य सरकार द्वारा वेतन नहीं दिए जाने के चलते कर्मचारियों की दीपावली का त्यौहार खराब करने के साथ ही व्यापार पर भी असर पड़ा है । बाजारों में रौनक नही है छोटे व्यापारी से लेकर सभी परेशान है सरकार से हम मांग करते है कि कर्मचारियों के खाते में वेतन डाले ताकि कल दीपावली का त्यौहार अच्छे से मना सके । इस दौरान युवा मोर्चा उपाध्यक्ष विशु दत्ता,ग़ुड बघेल,महावीर नाग, रविन्द्र कुलदीप, कार्तिक ,फुलधर, दीपक, और प्रमुख कार्यकर्ता उपस्थित रहे ।

Comments

Popular posts from this blog

बिटकुली में शासकीय भूमि पर दबंगई? ग्रामीणों का खुला ऐलान – अब आर-पार की लड़ाई

आस्था और परंपरा का प्रतीक बना वट सावित्री पति की लम्बी आयु एवं परिवार की सुख-समृद्धि के लिए सुहागिन नें रखा व्रत

नहर नाली विस्तारीकरण हेतु अवैध कब्जों पर कार्रवाई चली बुलडोज़र