सोने, चांदी के 52 लाख के गहने चोरों को गिरफ्तार करने में पुलिस को मिली सफलता
- चोरी के प्रकरण में 52 लाख की मसरुका एवं चोरों को गिरफ्तार करने में मिली मुंगेली पुलिस को बड़ी सफलता।
- दिनांक 28.09.2022 को सोनारपारा मुंगेली में चोरी की वारदात को अंजाम देने वाले आरोपी चोर देवराज लोधी एवं खरीददार दीपक गुप्ता को मुंगेली पुलिस ने किया गिरफ्तार।
- आरोपियों के कब्जे से चोरी किये गये शत प्रतिशत मशरूका की गई बरामद।
- चोरी में प्रयुक्त वाहन एवं रॉड एवम अन्य समाग्री किया गया बरामद।
- थाना सिटी कोतवाली मुंगेली में अपराध क्रमांक 558/22 धारा 457, 580, 511 के तहत अपराध पंजीबद्ध।
आरोपी देवराज लोधी ने चोरी करना स्वीकार करते हुए चोरी की सोने, चांदी के गहने को घर में छिपाकर रखना बताया और चांदी की 02 नग सिल्ली को दीपक गुप्ता के पास बेचना बताया। आरोपी देवराज लोधी के कब्जे से कीमती 50 लाख के सोने, चांदी के गहने, आरोपी खरीददार दीपक गुप्ता के कब्जे से 02 नग चांदी की सिल्ली बरामद कर आरोपियों के विरूद्ध वैधानिक कार्यवाही करते हुए न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेजा गया। आरोपी देवराज लोधी पूर्व में भी चोरी, आगजनी एवं बलात्कार का आरोपी है।
प्रकरण की विवेचना एवं आरोपियों की गिरफ्तारी में थाना प्रभारी सिटी कोतवाली निरीक्षक गौरव पाण्डेय, सउनि दिवाकर सिंह ठाकुर, प्रधान आरक्षक धर्मेन्द्र सिंह, मनोज राजपूत, बलराज सिंह, रवि जांगड़े, आरक्षक योगेश यादव, विकास सिंह, राहुल यादव, हलिश गेंदले, गिरीराज सिंह, रमाकांत डहरिया, परमेश्वर जांगड़े, अतुल सिंह की महत्वपूर्ण भूमिका रही।


Comments
Post a Comment