Posts

Showing posts from October, 2022

छत्तीसगढ स्थापना दिवस पर भाजपा मनाएगी गौरव दिवस- साव

Image
  रायपुर। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष सांसद अरुण साव ने कहा है कि प्रदेश भाजपा छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस को गौरव दिवस के रूप में मनाएगी। इस अवसर पर घरों में दीप प्रज्ज्वलित करेगी। प्रदेश भर में अलग-अलग जगह कार्यक्रम आयोजित होंगे। प्रदेश भाजपा अध्यक्ष श्री साव ने छत्तीसगढ़ राज्य निर्माण के लिए तत्कालीन प्रधानमंत्री अटलबिहारी वाजपेयी के प्रति कृतज्ञता प्रकट करते हुए कहा कि भाजपा की तब की केंद्र सरकार छत्तीसगढ़ राज्य बनाने, यहां की जनभावनाओं के अनुरूप राज्य का विकास करने के लिए हमेशा याद की जाती रहेगी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार छत्तीसगढ़ के विकास की मुख्य बल्कि एकमेव भागीदार है। भाजपा की केंद्र सरकार ने छत्तीसगढ़ राज्य बनाया और भाजपा की राज्य सरकार ने  छत्तीसगढ़ को विकास की ऊंचाइयों पर पहुंचाया। प्रदेश भाजपा अध्यक्ष श्री साव ने कहा कि अटलजी ने यह जानते हुए भी छत्तीसगढ़ राज्य स्थापित किया कि नया राज्य बनने पर संख्या बल के आधार पर भाजपा को विपक्ष में बैठना होगा। भाजपा ने छत्तीसगढ़ राज्य के निर्माण के लिए विपक्ष में बैठना स्वीकार करते हुए राज्य बनाया। क्योंकि भाजपा विकास और जनसे

सुवा-राउत नाचा प्रतियोगिता का संसदीय सचिव ने किया शुभांरभ, शानदार प्रस्तुतियों से दर्शकों का मनमोहित

Image
महासमुंद। शहर के हाईस्कूल मैदान में लोक महोत्सव के तहत आयोजित सुआ और राउत नाचा प्रतियोगिता का विनोद सेवनलाल चंद्राकर ने शुभांरभ किया विभिन्न जगहों से पहुंचे सुआ और राउत नाचा दलों ने एक से बढ़कर एक प्रस्तुतियों से दर्शकों का मनमोह लिया।  छत्तीसगढ़ की चिन्हारी सुवा और राउत नाचा को मंच प्रदान करने की सोच के साथ संसदीय सचिव की पहल पर महासमुंद हाईस्कूल मैदान में दो दिवसीय लोक महोत्सव का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में उपस्थित बतौर मुख्य अतिथि संसदीय सचिव विनोद चंद्राकर ने पूजा अर्चना कर प्रतियोगिता का शुभांरभ किया अपने संबोधन में कहा कि प्रदेश में छत्तीसगढ़िया व किसान के बेटा मुख्यमंत्री बने हैं, तब से बघेल ने छत्तीसगढ़ की संस्कृति को संरक्षित किया है।राज्य सरकार छ्ग की प्राचीनतम परंपरा, संस्कृति और जीवन मूल्यों को सहेजते हुए उनके विकास के लिए लगातार प्रयास कर रही है। इससे निश्चित तौर पर प्रतिभाएं सामने आएगी। चंद्राकर ने कहा कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल छत्तीसगढ़ की संस्कृति, परम्परा में घुले-मिले हुये हैं। समय के साथ हाशिये पर जाती यहां की परम्परा और विरासत कों सहेजने से लेकर तीज-त्यौहारों को पुनर्ज

विधायक ने सड़क डामरीकरण, पुल पुलिया निर्माण का किया भूमिपूजन

Image
महासमुंद। विधायक विनोद चन्द्राकर ने नाबार्ड योजनांतर्गत बोरियाझार कोसरंगी मार्ग डामरीकरण तथा पुल-पुलिया निर्माण का भूमिपूजन किया गया और ग्राम कोसरंगी में साहू समाज के भवन के लिए तीन लाख की लागत से टिन शेड का निर्माण के लिए स्वकृति दिलाया अब गांव में टिन शेड कराया जाएगा। विधायक निधि से उक्त निर्माण के लिए राशि दी गई। जिस पर ग्राम पंचायत कोसरंगी में आयोजित कार्यक्रम में साहू समाज के लोगों ने साल व श्रीफल से सम्मान किया। 

महासमुंद जिले से विभिन्न बोर्ड पर नव पदस्थ सदस्यों को जिला अध्यक्ष ने बधाई

Image
महासमुंद। कांग्रेस जिला अध्यक्ष डॉ रश्मि चंद्राकर ने महासमुंद जिले से नव पदस्थ बोर्ड के सदस्यों को बधाई शुभकामनाएं दी जिसमे छत्तीसगढ़ जीव जंतु कल्याण बोर्ड के उपाध्यक्ष आलोक चंद्राकर, छत्तीसगढ़ चर्म शिल्पकार बोर्ड के उपाध्यक्ष खिलावन बघेल,छत्तीसगढ़ पर्यटन मंडल के सदस्य अंकित बागबाहरा, छत्तीसगढ़ भवन एवं संनिर्माण कल्याण मंडल के सदस्य लक्ष्मी देवांगन,  सिरपुर विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष सतीश जग्गी पिछड़ा वर्ग प्राधिकरण में सदस्य पद पर नरेंद्र साहू एवं मोहन बंजारा को नियुक्ति पर डॉ रश्मि ने बधाई, शुभकामनाएं दी। इस नियुक्ति पर महासमुंद कांग्रेस जिला अध्यक्ष डॉ रश्मि चंद्राकर ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, प्रभारी पीएल पुनिया पीसीसी अध्यक्ष मोहन मरकाम कांग्रेस संगठन का आभार व्यक्त किया। और कहा कि पार्टी के प्रति निष्ठावान कार्यकर्ताओं को सरकार ने सम्मान किया है। विपक्ष में रहने के दौरान संगठन में सक्रिय रहकर तत्कालीन भाजपा सरकार के कुशासन के खिलाफ लड़ाई लड़ने वाले कांग्रेसजनों के योगदान को पार्टी ने सम्मानित किया है। निश्चित तौर पर इन नियुक्तियों से सरकार के जनहित कार्यो को संपादित करने के लिये

साहू समाज ने मनाया दीपावली मिलन समारोह

Image
महासमुन्द।  महासमुंद जिला साहू संघ के द्वारा दीपावली मिलन समारोह रखा गया साथ ही साथ आवश्यक बैठक किया गया जिसमें आय ब्यय के संबंध में पिथौरा सामाजिक भवन में किया गया । जिला , तहसील , परिक्षेत्र के सम्मानित पदाधिकारी एवं कार्यकारिणी उपस्थित रहे।

फिट इंडिया फ्रीडम राइडर बाइक रैली महासमुंद में बाइकर का गर्मजोशी से किया स्वागत

Image
महासमुंद 29 अक्टूबर 2022- आजादी का अमृत महोत्सव के अंतर्गत फिट इंडिया फ्रीडम राइडर बाइक रैली आज शनिवार को महासमुंद पहुंची। प्रशासन की ओर से ज़िला खेल अधिकारी मनोज धृतलहरे सहित पुलिस, स्वास्थ्य विभाग अधिकारियों ने रैली का स्वागत किया। शहीद स्मारक चौक पिथौरा में जवानों को नमन किया। इस रैली में 75 बाइक पर 120 राइडर (10 महिलाएं) 75 दिन के भ्रमण के लिए निकले हैं। राइडरों ने महासमुंद का इको पर्यटन कोडार जलाशय भी देखा।  युवा सेवाएं एवं खेल विभाग के सहयोग से आयोजित की जा रही रैली में बाइकर महासमुंद ज़िले की सीमा में में दाखिल हुए तो उनका भव्य स्वागत किया गया। इस रैली में शामिल हर बाइकर इस अनुभव को महसूस कर रहा है। रैली में राइडर देश के 75 आइकानिक स्थलों पर पहुंचकर 75 कार्यक्रम किए जा रहे हैं। विगत 24 सितंबर से निकले बाइकरों युवाओं को देशसेवा का जज्बा लिए सेना में भर्ती होने का आह्वान भी किया। ये बाइकर इस अवधि में 34 राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों से होते हुए छह अंतरराष्ट्रीय सीमाओं का भी दौरा किया। 18 हजार किलोमीटर की इस यात्रा के दौरान 250 से ज्यादा जिलों में गुजरते हुए रैली फिट इंडिया के साथ

तुमगांव पुलिस ने NH 53 हाइवे पेट्रोलिंग के दौरान देशी-विदेशी दो शराब तस्कर को पकड़ा

Image
महासमुंद।  तुमगांव उप निरीक्षक नसीम उद्दीन द्वारा NH 53 हाइवे पेट्रोलिंग तुमगांव में दो ब्यक्ति को शराब परिवहन करते पकड़े दोनों आरोपी महासमुंद निवासी हैं और लगातार काफी समय से इस धंधे में लिप्त थे। दोनों के ऊपर आबकारी एक्ट के तहत की गई कार्यवाही। आरोपी के कब्जे से 90 पौवा देशी और 80 पौवा अंग्रेजी जप्त किये आबकारी एक्ट की कार्यवाही की गई। संपूर्ण कार्यवाही में सउनि नीलांबर सिंह नेताम, आरक्षक कीर्तन सिन्हा, आरक्षक फलेश वर्मा व थाना स्टाफ का विशेष योगदान रहा।

प्रदेश की खुशहाली के लिए किसान नेता अशवन्त तुषार साहू ने सहा सोंटे का प्रहार

Image
महासमुन्द। मिशन 2023 क्षेत्र ग्राम अछोली में गौरा-गौरी की पूजा-अर्चना कर क्षेत्रवासियों के सुख-समृद्धि की कामना की. इस मौके पर मनी साहू ने किसान नेता के हाथों पर परंपरा अनुसार सोंटे से प्रहार किया. लोक मान्यता है कि गौरा-गौरी पूजा के मौके पर सोंटे से प्रहार से अनिष्ट टलते हैं और खुशहाली आती है. प्रदेश खुशहाली की कामना के लिए हर साल इस लोक अनुष्ठान में हिस्सा लेते हैं.अछोली  पहुंचकर किसान नेता तुषार ने लोगों को दीपावली की शुभकामनाएं दी. उन्होंने कहा कि दीप पर्व आप लोगों के जीवन को इसी तरह जगमग करता रहे. तुषार ने कहा कि हर बार आप लोगों के बीच आकर मुझे बहुत खुशी महसूस होती है और दिवाली का आनंद आप लोगों के साथ साझा कर मन हर्षित हो जाता है. उन्होंने कहा कि दीपावली के मौके पर लोक परंपरा का आनंद लेना बहुत सुख देता है. आप लोगों के बीच हर बार आता हूं मुझे बहुत खुशी होती है.  मौके पर गौरा-गौरी की पूजा के साथ गली भ्रमण भी किया. गड़वा बाजा की सुमधुर ध्वनि के साथ अभूतपूर्व दृश्य अछोली में दिखा. लोकपर्व के अपूर्व उत्साह में पूरा  के साथ सरोबार दिखा. सारा गांव गलियों में उमड़ आया. उत्साह से भरे चेहरे,

खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग की टीम छापामार कार्रवाई कर रही है।

Image
महासमुंद 26 अक्टूबर 2022। जिला कलेक्टर और नियंत्रक खाद्य औषधि प्रशासन विभाग कुंजाम के निर्देश पर खाद्य एवं औषधि प्रशासन के अभिहित अधिकारी एसडीएम महासमुंद राकेश गोलछा के नेतृत्व में जिले में लगातार खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग की टीम छापामार कार्रवाई कर रही है।  त्यौहारी सीजन हो या सामान्य तिथि हर समय खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग की टीम लगातार निरीक्षण जांच के साथ साथ विधिक नमूने, सर्विलेंस नमूनों के अलावा चलित प्रयोगशाला टीम के माध्यम से जांच की जा रही है। यही कारण है कि पिछले 3 माह के रिकार्ड में महासमुंद जिला पूरे प्रदेश में विधिक खाद्य नमूना संकलन में पहले पायदान पर है। जबकि विगत 06 माह के रिकार्ड की बात करें तो भी विधिक खाद्य नमूना संकलन में महासमुन्द जिला प्रदेश में दूसरे स्थान पर रहा है। महासमुंद जिले में अप्रैल 2022 से अब तक कुल 81 विधिक, 55 सर्विलेंस खाद्य नमूनों का संकलन किया गया है। विधिक नमूना में से 31 नमूना मानक, 02 नमूना अवमानक एवं 01 नमूना मिथ्याछाप स्तर का पाया गया है। शेष 47 नमूनों का रिपोर्ट अभी विभाग को अप्राप्त है। अवमानक खाद्य नमूना में ड्रीम एक्वा पैकेज्ड ड्रिंकिं

छत्तीसगढ़ मनाएंगा एक नवम्बर को अपना 22 वाँ स्थापना दिवस

Image
छत्तीसगढ़ 26 अक्टूबर 2022। छत्तीसगढ़ मनाएंगा 1 नवंबर को अपना 22 वां राज्य स्थापना दिवस मनाएगा। इस अवसर पर  ज़िला मुख्यालय महासमुंद के शासकीय महाप्रभु वल्लभाचार्य महाविद्यालय (मिनी स्टेडियम) में 01 नवम्बर को राज्योत्सव का एक दिवसीय आयोजन होगा। राज्योत्सव का आयोजन पूर्ण गरिमा के साथ किया जाएगा। सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन होगा। राज्योत्सव पर ज़िला मुख्यालय के  सभी सरकारी भवनों पर रात्रि रोशनी होगी। यानि बिजली के झालरों से सजाया जायेगा। इस मौके पर उत्कृष्ट कार्य करने वाले को पुरस्कृत किया जाएगा। इसके लिए ज़िला प्रमुखों से 29 अक्टूबर तक नाम देने कहा गया है। इसके साथ ही सरकारी योजना /हितग्राही मूलक को कार्यक्रम में  लाभान्वित किया जाएगा।  राज्योत्सव 2022 में विभिन्न विभागों द्वारा विकास पर आधारित प्रदर्शनी लगाई जाएगी। जहाॅ विकास की झलक दिखेगी। इसके अलावा अन्य संस्थानों द्वारा भी अपने उत्पादों की बिक्री या प्रदर्शन के लिए स्टाॅल लगाये जायेंगे। कलेक्टर निलेशकुमार क्षीरसागर ने राज्योत्सव के सफल, सुव्यवस्थित आयोजन के लिए ज़िला अधिकारियों को दायित्व सौपें है।अतिरिक्त ज़िला दंडाधिकारी नोडल अधि

धान खरीदी केन्द्रों का कलेक्टर ने फिर से किया सघन दौरा

Image
बासिंग, कोहकामेटा से लेकर सूदूर ओरछा, छोटेडोंगर भी पहूंचे कलेक्टर निर्माणाधीन चबूतरों एवं शेड का गुणवत्ता सहित समय सीमा में पूर्ण कराने के दिये निर्देश 16 धान खरीदी केन्द्र बनाये गए   नारायणपुर 26 अक्टूबर 2022।   कलेक्टर ऋतुराज रघुवंशी ने अधिकारियों अमले के साथ जिले सभी धान खरीदी केन्द्रों का पुनः निरीक्षण करते हुए सभी आवश्यक व्यवस्थाओं को धान खरीदी के पूर्व ही सुनिश्चित करने के आवश्यक निर्देश दिये। इस कड़ी मे उन्होने सर्व प्रथम वे बासिंग एवं सोनपुर पहुंचे जहां निर्माणाधीन चबूतरे को समय सीमा में पूर्ण कराने को कहा। किसानों के पंजीयन के साथ ही उनके बैक खातों को पूर्व से ही सक्रिय करें ग्राम कोहकामेटा पहुंच कर उन्होने अधिकारियों को संबंधित कृषकों के बैक खातों को सक्रिय कराने, बैंक लेनदेन की अंतिम अवधि की भी पूर्ण जानकारी को तैंयार करने के निर्देश दिये ताकि उनके खातों मे राशि तत्काल पहुंचाई जा सके। साथ ही जिन कृशकों ने अपना बैक खाता सक्रिय नही किया है उन्हें कम राशि में ही खाता खोलने को कहा जाए। इस दौरान ग्रामीणों ने भी कलेक्टर को ग्राम में कुछ हिस्सों में आयरन युक्त पानी की समस्या से अवगत

भाजपा के वरिष्ठ नेता जागेश्वर सिंह ठाकुर का निधन

Image
भोकलू दादा हुए पंचतत्व मे विलीन ,,  पूर्व मंत्री केदार कश्यप भी शामिल हुए अंत्येष्टि  नारायणपुर -  नारायणपुर भाजपा के पूर्व जिलामहामंत्री जागेश्वर सिंह ठाकुर का मंगलवार की देर रात्रि निधन हो गया।जागेश्वर ठाकुर जिले के वरिष्ठ भाजपा नेताओं मे से थे।स्व.ठाकुर  पूर्व पार्षद भी रहे हैं।उनके निधन पर भाजपा प्रदेश महामंत्री व पूर्व मंत्री केदार कश्यप ने शोक व्यक्त किया।भाजपा प्रदेश महामंत्री केदार कश्यप ने बीजेपी नेता के निधन पर दुख जताते हुए कहा की भगवान उन्हें अपने श्रीचरणों मे स्थान प्रदान कर शोकाकुल परिजनों को संबल प्रदान करें स्व. ठाकुर सदैव पार्टी हित व जनसेवा को सर्वोपरि मानने वाले वरिष्ठ साथी का जाना पार्टी के साथ ही एक निजी क्षती है।जागेश्वर सिंह ठाकुर बखरूपारा नारायणपुर के रहने वाले थे उन्होंने आठवीं तक पढ़ाई की थीं। भाजपा मे मण्डल महामंत्री, मंडल अध्यक्ष,जिला महामंत्री का दायित्व के साथ समाज व जनसेवा मे समर्पित पार्षद बनकर उल्लेखनीय कार्य किया।उनके निधन से भाजपा कार्यकर्त्ताओ मे शोक व्याप्त हैं। उनके अंत्योष्टि मे पूर्व मंत्री व भाजपा प्रदेश महामंत्री केदार कश्यप, भाजपा जिलाध्यक्ष रू

महासमुंद पुलिस तौहरी 45 जुआड़ियों को जुआ खेलते पकड़ा

Image
महासमुंद।  पुलिस अधीक्षक द्वारा दीपावली पर्व के मददेनजर जिलें के समस्त थाना चौकी प्रभारियों को संदिग्ध गतिविधियों अवैध शराब बिक्री एवं जुआ-सट्टा पर कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया था। अपने-अपने क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाये रखने हेतु लगातार गस्त पेट्रोंलिंग किया जा रहा हैं। थाना खल्लारी में कुल 06 प्रकरण पंजीबद्ध कर 23 व्यक्ति को गिरफ्तार कर आरोपी के कब्जे एवं फड़ से नगदी रकम जप्त किया गया है। थाना बसना में 06 व्यक्ति को गिरफ्तार कर थाना कोमाखान में 03 व्यक्ति को गिरफ्तार कर आरोपी के कब्जे एवं फड़ से नगदी रकम थाना तुमगांव में 04 व्यक्ति को गिरफ्तार कर आरोपी के कब्जे एवं फड़ से नगदी रकम किया गया है। थाना पिथौरा में 06 व्यक्ति को गिरफ्तार कर आरोपी के कब्जे एवं फड़ से नगदी रकम थाना सरायपाली में  03 व्यक्ति को गिरफ्तार कर आरोपी के कब्जे एवं फड़ नगदी रकम जप्त किया गया है।  जिलें में दीपावली पर्व के दौरान कुल 12 प्रकरण धारा 13 जुआ एक्ट पंजीबद्ध कर कुल 45 जुआरियों को गिरफ्तार कर उनके फड़ एवं पास से नगदी रकम ताशपत्ती जप्त कर कार्यवाही की गई है। 

तीन अलग अलग जगह तासपत्ती से जुआ खेलते 12 जुआड़ियों पकड़ा

Image
महासमुंद। कोमाखान थाना पुलिस ने ग्राम पटपरपाली, सालहेभाटा  एवं देवरी में ताशपत्ती से जुआ खेलने वालों पर की गई कार्यवाही। जिसमें आरोपीगण 01. सुखदेव साहू पिता जी उजियार साहू उम्र 53 वर्ष साकिन पटपर पाली थाना कोमाखान जिला महासमुंद  02. अजय देव साहू पिता तेजराम साहू उम्र 27 वर्ष साकिन पटपर पाली थाना कोमाखान जिला महासमुंद 03. जग्गू यादव पिता गोवर्धन यादव 36 वर्ष साकिन मनकी थाना कोमाखान जिला महासमुंद 04. भेख राम यादव पिता सूरील यादव उम्र 18 वर्ष साकिन पटपर पाली थाना कोमाखान जिला महासमुंद  के कब्जे से 1360 रु. एवं 52 पत्ती ताश जप्त कर अपराध क्रमांक 156/22 धारा 13 जुआ एक्ट की कार्यवाही की गई।   दूसरे. प्रकरण में आरोपीगण 01. डुमन साहू पिता फिरनता साहू उम्र 37 वर्ष साकिन कुसमी थाना कोमाखान जिला महासमुंद   02. तेजन साहू पिता प्रेमलाल साहू उम्र 30 वर्ष साकिन साले भाटा थाना कोमाखान जिला महासमुंद  03. देव डोंगरे पिता हरीश डोंगरे उम्र 23 वर्ष साकिन बैगा खमरिया थाना कोमाखान जिला महासमुंद  04. ईश्वर चौहान पिता टीकम चौहान उम्र 20 वर्ष साकिन साले भाटा थाना कोमाखान जिला महासमुंद,05 टोप राम साहू पिता प्या

धनतेरस पर ग्रामीण ने कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन किसान नेता रहे मुख्य अतिथि

Image
महासमुंद झलप। ग्राम जोबाकला मे धनतेरस के शुभ अवसर पर ग्रामीण कबड्डी प्रतियोगिता आयोजन रखा गया था जिसका शुभारंभ में बतैर अतिथि किसान नेता अशवन्त तुषार साहू जी शामिल हुआ। ग्रामीणों व आयोजक समिति पिंटू दिवान व सभी साथियों के द्वारा किसान नेता अशवन्त तुषार साहू का आतिशबाजी कर जोरदार स्वागत किया इस प्रतियोगिता में टीमों ने अपनी प्रतिभा दिखाई। प्रतियोगिता के दौरान हर मैच काफी रोमांचक रहा। पुरुष वर्ग में शो मैच मुकाबला ग्राम जोबा कला टीम बच्चों के बीच हुआ, प्रतियोगिता के शुभारंभ के अवसर पर बतौर अतिथि रहे किसान नेता अशवन्त तुषार साहू जी ने संबोधित करते हुए विजेता व उपविजेता खिलाड़ियों को बधाई दिया और इस छोटे से गांव में इस आयोजन तथा खिलाड़ियों को खेल का प्रतिभा दिखाने के लिए सभी को धन्यवाद ज्ञापित किया। साथ ही हारे हुए टीम के खिलाड़ियों को सांत्वना देते हुए कहा कि इस हार से निराश होने की जरूरत नहीं है, आगे और अच्छे से प्रेक्टिस करें और दुनिया को अपना जौहर दिखाने की बात कही।  मुख्य अतिथि डॉक्टर चंद्रकांत दीवान, वीणा दीवान, केके दीवान, खगेश दीवान, वेद प्रकाश दीवान, सुमन यादव, लीला किशोर दीवान, पिंट

डॉ. चरणदास महंत ने दीपावली पर्व की प्रदेशवासियों को दी बधाई, शुभकामनाएं

Image
दीपावली सार्थकता तब ही जब भीतर का अंधकार दूर हो - डॉ. महंत रायपुर, 24 अक्टूबर 2022।  छत्तीसगढ़ विधान सभा अध्यक्ष डॉ. चरणदास महंत ने प्रदेशवासियों को दीपावली पर्व पर अपनी बधाई एवं शुभकामनाएं दी है। अपने शुभकामना संदेश में विधानसभा अध्यक्ष डॉ. महंत ने कहा कि धनतेरस से लेकर भाई दूज तक चलने वाला ये पांच दिन का पर्व हमारी सभ्यता और संस्कृति की गौरव-गाथा है। दीपावली का पर्व भारतीय संस्कृति का गौरव है, यह पर्व रोशनी का है और तमस (अंधकार) को दूर करता है इसलिए यह पर्व ज्ञान का प्रकाश पहुंचाने के संकल्प का पर्व भी कहलाता है। डॉ. महंत ने “गोवर्धन पूजा” को छत्तीसगढ़ का लोक पर्व बताते हुए प्रदेश के कृषक बंधुओं को इस अवसर पर बधाई देते हुए कहा कि - पशुधन हमारी कृषि का आधार है इसलिए इसके संरक्षण और संवर्धन की दिशा में और अधिक प्रयास करने होंगे। डॉ. महंत ने कहा कि दीपावली मनाने की सार्थकता तभी है जब भीतर का अंधकार दूर हो । डॉ. महंत ने ईश्वर से कामना करते हुए कहा कि -छत्तीसगढ़ राज्य के प्रत्येक नागरिक को सुख, सम्पन्नता और समृद्धि का अपूर्व भण्डार प्राप्त हो तथा दीपावली पर्व समस्त नागरिकों के जीवन में नया स

लगातार सराफा व बाजार में पुलिस टीम की पैदल पेट्रोलिंग जारी

Image
महासमुंद। दीपावली त्यौहार को देखते हुवे बाजारों की सुरक्षा हेतु लगातार पेट्रोलिंग जारी सराफा बाजार व शहर व ग्रामों के सभी व्यस्त बाजारों में पुलिस टीम की सघन पैदल व वाहन पेट्रोलिंग जारी पुलिस अधीक्षक महासमुंद भोजराम पटेल के निर्देश में लगातार त्योहारों के पूर्व से ही क्षेत्र के प्रमुख बाजारों में पुलिस टीम की पैदल पेट्रोलिंग व वाहन पेट्रोलिंग तथा व्यापारियों से सुरक्षा व चर्चा की जा रही है। इसी तारतम्य में आज दीपावली त्यौहार के अवसर पर बाजारों में वह सर्राफा बाजारों में अधिक भीड़भाड़ की संभावना को देखते हुए लगातार इन क्षेत्रों में पुलिस की पैदल पेट्रोलिंग व फिक्स पिकट की व्यवस्था लगाई गई तथा लगातार सभी बाजार क्षेत्रों में पैदल पेट्रोलिंग राजपत्रित अधिकारियों व थाना प्रभारियों के माध्यम से जारी है। इसके साथ ही सभी थाना क्षेत्र में संचालित स्थानीय फटाका बाजारों की भी सुरक्षा व्यवस्था की SDOP गण और थाना प्रभारियों के द्वारा चेकिंग की गई  त्यौहारों के शांतिपूर्ण संपादन व व्यापारियों व बाजारों की सुरक्षा हेतु लगातार प्रतिबद्धता से पुलिस अधीक्षक महासमुंद के नेतृत्व में पुलिस टीम का सघन पेट्र

कर्मचारियों को वेतन नहीं मिलने पर बेनूर के भाजयुमो कार्यकर्ताओं ने फूंका पुतला

Image
नारायणपुर :- नारायणपुर जिले के  बेनूर में भाजयुमो कार्यकर्ताओं ने दीपावली पर्व पर कर्मचारियों को वेतन नहीं दिए जाने के विरोध में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का पुतला फूंक जमकर नारे बाजी की । भाजयुमो उपाध्यक्ष विशुदत्ता ने कहा कि दीपावली पर्व पर कर्मचारियों को राज्य सरकार द्वारा वेतन नहीं दिए जाने के चलते कर्मचारियों की दीपावली का त्यौहार खराब करने के साथ ही व्यापार पर भी असर पड़ा है । बाजारों में रौनक नही है छोटे व्यापारी से लेकर सभी परेशान है सरकार से हम मांग करते है कि कर्मचारियों के खाते में वेतन डाले ताकि कल दीपावली का त्यौहार अच्छे से मना सके । इस दौरान युवा मोर्चा उपाध्यक्ष विशु दत्ता,ग़ुड बघेल,महावीर नाग, रविन्द्र कुलदीप, कार्तिक ,फुलधर, दीपक, और प्रमुख कार्यकर्ता उपस्थित रहे ।

भाजपा प्रदेश महामंत्री केदार कश्यप की मौजूदगी मे नवनियुक्त जिलाध्यक्ष रुपसाय सलाम ने किया पदभार ग्रहण

Image
जनता को कांग्रेस सरकार के कुशासन से मुक्ति दिलाना प्रत्येक कार्यकर्त्ता का लक्ष्य केदार कश्यप  नारायणपुर :- भारतीय जनता पार्टी के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष रूपसाय सलाम ने शुक्रवार को भाजपा प्रदेश महामंत्री व पूर्व मंत्री केदार कश्यप की मौजूदगी मे जिला भाजपा कार्यालय में पदभार ग्रहण किया। पदभार ग्रहण करने के लिए जिला मुख्यालय पहुंचने पर भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओ ने फूल माला से उनका जोरदार स्वागत किया। तत्पश्चात भाजपा प्रदेश महामंत्री केदार कश्यप ने  निवर्तमान जिलाध्यक्ष बृजमोहन देवांगन  के कार्यकाल को सफल बताते हुए कहा की बृजमोहन देवांगन ने विपक्ष दल के जिलाध्यक्ष के रूप मे बेहतर काम किया,वही उन्होंने नवनियुक्त जिलाध्यक्ष रूपसाय सलाम को शुभकामनायें देते उम्मीद जताया की आने वाले दिनों मे कांग्रेस की जन विरोधी सरकार को उखाड़ फेकने के लिए दोगुने उत्साह से सडक मे उतरेंगे आने वाला साल चुनावी वर्ष हैं हम सबको मिलकर पार्टी के लिए काम करना हैं हमारा एक ही लक्ष्य होना चाहिए नारायणपुर सहित पुरे छत्तीसगढ़ को कांग्रेस के कुशासन से मुक्ति दिलाना।आगे केदार कश्यप ने कहा की भाजपा जनता

दिनदहाड़े ज्वेलर्स व्यवसाय सुरेंद्र सोनी को गोली मारकर लूटपाट करने वाले 24 घण्टे के अंदर गिरफ्तार

Image
दुर्ग पाटन । राजधानी रायपुर से सटे अमलेश्वर में दिनदहाड़े दोपहर में ज्वेलर्स व्यवसाय सुरेंद्र सोनी को गोली मारकर लूटपाट करने वाले आरोपियों को दुर्ग पुलिस ने वाराणसी उत्तर प्रदेश में आज संध्या 4:00 बजे धर दबोचा पुलिस अधीक्षक डॉक्टर अभिषेक पल्लव ने इसकी पुष्टि करते हुए बताया कि पुलिस टैक्टिकल आधार पर आरोपियों का पीछा करते हुए उत्तर प्रदेश में वारदात के 24 घंटे के अंदर वारदात में शामिल सभी 4 आरोपियों को धर दबोचा गया है पुलिस अधीक्षक ने बताया कि उत्तर प्रदेश व झारखंड पुलिस के सहयोग से दुर्ग पुलिस ने यह सफलता हासिल किया है लूटपाट की गई सभी सोने चांदी के जेवरात पुलिस से सुरक्षित बरामद कर लिया है पुलिस अधीक्षक ने बताया उनसे लगातार पूछताछ की जा रही है आरोपियों से लोकल नेटवर्क के संबंध में पतासाजी की जा रही है।  सौरभ कुमार सिंह पिता अर्जुन सिंह उम्र 24 निवासी ग्राम दंडीबाग थाना गया जिला गया अभय कुमार भारती उर्फ बाबू पिता वंश राज भारती उम्र 18 निवासी बामणिया थाना धानापुर जिला चंदौली आलोक कुमार यादव पिता सतेंद्र यादव उम्र 18 साल ग्राम पहलेजा सापुदियारा थाना सोनपुर छपरा अभिषेक कुमार झा पिता अवध कि

धनतेरस के एक दिन पहले करोड़ का सोना और नकदी पकड़ाया,

Image
सरगुजा । धनतेरस से 1 दिन पहले सरगुजा पुलिस ने बड़ी मात्रा में अवैध सोने के साथ नगद बरामद करते हुए एक व्यक्ति को गिरफ्तार करने में सफलता बरामद की है । मामले का खुलासा करते हुए अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विवेक शुक्ला ने बताया कि पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि विष्णु कुमार ताशावर आहे विजय कुमार नामक युवक कोलकाता से अंबिकापुर के एक निजी होटल में आकर ठहरा हुआ है जिसके पास बड़ी मात्रा में अवैध सोना है पुलिस इस सूचना पर होटल कंचन के रूम नंबर 106 में पहुंचकर युवक से पूछताछ की तलाशी लेने पर काले रंग के बैंक के अंदर सोने के जेवरात व नगद बरामद किया।  बरामद किए गया सोना 1 किलो 667 ग्राम बताया गया , जेवरात के संबंध में आरोपी से दस्तावेज मांगे गए लेकिन किसी प्रकार के दस्तावेज नहीं करा सका। जब सोने की कीमत करीब एक करोड़ 15 लाख 76 हजार 136 रुपये बताई जा रही है जबकि 13 लाख  7 हजार 6 सौ रुपये भी बरामद किए गए है। बताया जा रहा है कि आरोपी सोने को खपाने के लिए अंबिकापुर आया हुआ था और दिवाली धनतेरस में इसे खपाने की बड़ी योजना थी ।

पुलिस स्मृति दिवस के अवसर पर रक्षित केंद्र महासमुंद में किया गया शहीदों को याद कर दी विनम्र श्रद्धांजलि

Image
विगत 1 वर्ष में वीरगति को प्राप्त 264 वीर शहीदों के नामों का पुलिस अधीक्षक महोदय ने किया वाचन व दी गई श्रद्धांजलि महासमुंद विधायक विनोद चंद्राकर, पूर्व विधायक डॉ विमल चोपड़ा, डॉ रश्मि चंद्राकर,  जिलाधीश महोदय ने अर्पित की शहीदों को श्रद्धांजलि महासमुंद। प्रति वर्ष की भांति इस वर्ष भी 21 अक्टूबर को पुलिस स्मृति दिवस का आयोजन रक्षित केंद्र महासमुंद में आयोजित किया गया। पुलिस अधीक्षक महासमुंद श्री भोजराम पटेल के मार्गदर्शन में पुलिस स्मृति दिवस परेड कार्यक्रम व श्रद्धांजलि कार्यक्रम का आज प्रातः 9:00 बजे रक्षित केंद्र परसदा महासमुंद में आयोजन किया गया। उक्त कार्यक्रम में विगत 1 वर्षों में पूरे देश में शहीद हुए पुलिस व अर्धसैनिक बलों के 264 वीर शहीदों के नामों का वाचन पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा किया गया तथा उन्हें सादर श्रद्धांजलि अर्पित की गई। श्रद्धांजलि परेड का नेतृत्व रक्षित निरीक्षक नीतीश नायर ने किया गया ने किया इस परेड में 20 वाहिनी व जिला बल के जवान सम्मिलित हुए। उक्त श्रद्धांजलि व परेड कार्यक्रम में अतिथि के रुप में महासमुंद विधायक विनोद सेवनलाल चंद्राकर, पूर्व विधायक डॉ विमल चोप

महासमुंद पुलिस ने 170 नग गुम मोबाईल खोजकर मोबाईल धारको को किया गया वितरित

Image
महासमुंद। महासमुंद पुलिस ने आज जिले भर में प्राप्त गुम मोबाइल की शिकायतों पर त्वरित कार्यवाही करते हुए 170 नग से भी अधिक मोबाइल खोज कर उनके धारकों को लौटाया गया। जिलें में मोबाईल गुम हो जाने की अधिकांश शिकायत और नागरिको द्वारा पुलिस अधीक्षक भोजराम पटेल से रूबरू होकर अपने यथा-स्थिति को व्यक्त कर बच्चों के ऑनलाइन पढ़ाई हेतु मोबाईल क्रय किया जाना जो गुम हो जाने से पढ़ाई बाधित होना, किस्त या फाइनेंस में लिया हुआ मोबाईल गुम होने से आर्थिक बोझ बढ़ जाना आदि समस्या उत्पन्न से अवगत करते हुये गुम मोबाईलों को ढुंढने हेतु कहा। पुलिस अधीक्षक ने नागरिकों के समस्या को ध्यान मे रखते संज्ञान में लेकर सायबर सेल की टीम को गुम मोबाईल रिकवर करने व दीपावली पर्व से पहले ही उन्हें पुनः वापस दिलाने  हेतु निर्देशित किया गया। ताकि आम लोगो के चेहरे में मुस्कान आ सके। जिस पर सायबर सेल की टीम द्वारा मोबाईलों को ट्रेक किया गया। जिसमें 170 गुम मोबाईल ट्रेक हुआ अधिकांश मोबाईल दीगर प्रांत ओड़सा, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, बिहार एवं दीगर जिलें रायपुर, गरियाबद, बालोद, बलौदाबाजार, धमतरी में चलता हुआ पाया गया, सभी ट्रेक मोबाईल क

महासमुंद के कुछ ग्राम पंचायतों के 402 परिवारो ने दीपावली नही मनाने का निर्माण किया है

Image
महासमुंद। जिला महासमुन्द के कुछ ग्राम पंचायत लोहारडीह आश्रित गांव घोघीबाहरा बंजारी, उलटकोडार, आमाझोला, पेंड्रीडीह, साथ ही ग्राम पंचायत नवागांव के आश्रित गांव ओडार के 402 परिवार आदिवासी और अन्य परम्परागत रूप से मूलनिवासी है। जो कि आप को बताना चाहियेंगे कि हम लोग कोडार बांध के अगल-बगल बसे और मुख्य रूप से विस्थापित परिवार से है। जो इस क्षेत्र में लगभग दो पीडी से निवासरद्व है, और सबलोग पास के जंगल, जंगीन में खेती किसानी कर जीवन यापन कर रहे हैं, साथ ही अन्य मजदूरी भी करते है। कोडार से निकले बहुत सारे गांव व अन्य गांव को वनअधिकार अधिनियम 2002 के अनुसार व्यक्तिगत पट्टा जारी कर दिया गया है, लेकिन अन्य गांव जो उपर विवरण है, को जारी नहीं किया गया है। जिसके कारण हमें हर वर्ष उत्पादित धान को वनअधिकार पत्र नहीं होने के कारण कोचिया या दुकान दार के पास मलतह 10 से 12 रूपया के दर से बेचना पड़ता है। जिसके कारण हमें बहुत सारी समस्यों का समाना करना पड़ता है। मुख्यता हम मजदूरी वस एक वर्ष के खर्च के लिए पैसा प्रयाप्त नही होता।  कारणवस हम लोगो को पलायण कर आस पास के राज्यों में गुजर-बसर करना पड़ता है। साथ ही इ

कृषि पंपों के लिए बिजली कनेक्शन की प्रक्रिया सरलीकरण की मांग

Image
महासमुंद। संसदीय सचिव व विधायक विनोद सेवनलाल चंद्राकर ने किसान हितों को ध्यान रखते हुए कृषि पंपों के लिए बिजली कनेक्शन की प्रक्रिया को सरलीकरण किए जाने के लिए मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का ध्यानाकर्षित कराया है। संसदीय सचिव व विधायक श्री चंद्राकर ने मुख्यमंत्री श्री बघेल को पत्र प्रेषित कर बताया कि ग्रामीण क्षेत्रों के प्रवास के दौरान किसानों को कृषि पंप के लिए बिजली कनेक्शन लेने में असुविधाएं हो रही है। जिसमें कृषि पंपों को स्थाई बिजली कनेक्शन न दिया जाना और किसानों को कलेक्शन दिए जाने के लिए लक्ष्य निर्धारित किया जाना प्रमुख है। उन्होंने पत्र में बताया है कि स्थाई कनेक्शन लाइन विस्तार का कार्य प्रोजेक्ट संभाग द्वारा किया जा रहा है जिसमें व्यवहारिक कठिनाईयां सामने आ रही है। अद्यतन जानकारी कार्यपालन यंत्री संचारण-संधारण के पास नहीं रहती है। जिससे किसानों को सही जानकारी नहीं मिल पा रही है। इसी तरह किसानों के स्थाई बिजली पंप कनेक्शन का लक्ष्य भी हटाया जाना उचित होगा। उन्होंने बताया कि वर्तमान में प्रचलित स्थाई बिजली कनेक्शन प्रति एक परिवार दिया जा रहा है जिसे शिथिल करते हुए प्रति कृषि पंप क

बस्तर का ऐतिहासिक दलपत सागर के किनारे प्रज्जवलित होंगे 1 लाख 81 हजार दीये

Image
कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर कलेक्टर रजत बंसल ने एक परंपरा  कायम कर दी  बस्तर। जगदलपुर कलेक्टर रजत बंसल को याद करना ,इस कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर हमारे लिए जगदलपुर के लिए एक नई परंपरा कायम कर ली गई है : विभिन्न सामाजिक व्यवसायिक संगठनों के प्रतिनिधि तथा युवोदय  के स्वयं सेवक दीपोत्सव का कार्यक्रम किया अब भी इस परंपरा को कलेक्टर चंदन कुमार और महापौर श्रीमती  सफीरा साहू  ने अपनाया बस्तर के जगदलपुर शहर में400 वर्षों पुराना मानव निर्मित दलपत सागर के किनारे ,इस वर्ष कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर पर  1 लाख 81 हजार दीये प्रज्जवलित किए गए जाएंगे दीपोत्सव का यह कार्यक्रम 12 नवंबर को आयोजित किया जाएगा। गुरुवार को इसकी तैयारियों के लिए महापौर श्रीमती सफीरा साहू, कलेक्टर चंदन कुमार की उपस्थिति में बैठक आयोजित की गई। बैठक में एम आई सी सदस्य यशवर्धन राव, विक्रम सिंह डांगी, सुशीला बघेल नगर निगम आयुक्त  दिनेश नाग सहित विभिन्न सामाजिक, व्यवसायिक संगठनों के प्रतिनिधि उपस्थित थे।  इस अवसर पर बताया  गया कि दलपत सागर में चलाए गए स्वच्छता और सौंदर्यीकरण को यादगार बनाने के लिए पिछले वर्ष कार्तिक पूर्णिमा के