Posts

Showing posts from June, 2023

विश्व पर्यावरण दिवस पर महासमुंद वन विभाग के वन सुरक्षा कर्मचारियों ने रैली के माध्यम से किया नागरिकों को जागरूक

Image
महासमुंद 05 जून 2023 - महासमुंद में आज सोमवार विश्व पर्यावरण दिवस के मौकेे पर रैली और विभिन्न कार्यक्रमों के जरिये पर्यावरण और हरियाली के प्रति लोगों को जागरूक करने का संदेश दिया गया। जिला मुख्यालय महासमुंद में आयोजित मुख्य कार्यक्रम में वन विभाग के वन सुरक्षा कर्मचारियों ने रैली निकाली। जो वन विद्यालय से शुरू होकर उच्चतर माध्यमिक  विद्यालय ( स्वामी आत्मानंद स्कूल हिन्दी) तक गयी।   स्कूल परिसर में पौधा रोपण किया। इसके बाद स्वामी आत्मानंद अंग्रेज़ी मीडियम स्कूल जाकर परिसर में भी पौधा रोपण किया। साथ में  नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती राशि महिलांग,  दाऊलाल चंद्राकर, वनमंडलाधिकारी श्री पंकज राजपूत ने जनप्रतिनिधियों, नागरिकों से भी पौधे लगाये। विकसित होते शहर के कारण हरियाली कम और कंक्रीट के जंगल बढ़ते जा रहे हैं। इसके कारण प्रदूषण के मामले में बढ़ोतरी हो रही है। यदि हम ने समय रहते कुछ नहीं किया तो आने वाले कुछ सालों में साफ हवा में सांस लेने के लिए तरस जाएंगे। नई पीढ़ी पर इसका असर भी दिखेगा। आज विश्व पर्यावरण दिवस है, ऐसे मौके पर हम सभी को कोई ऐसा प्राण लेना चाहिए जो आने वाली पीढ़ियों को साफ सुथ

विश्व सायकिल दिवस युवकों ने निकाली जागरूकता रैली

Image
महासमुंद। नेहरू युवा केन्द्र संगठन जिला महासमुन्द के तत्वावधान में महासमुन्द नगर के समीप स्थित ग्राम खैरा के युवाओं द्वारा प्रवाह युवा मंडल के नेतृत्व में जागरूकता रैली निकाली गई। रैली ग्राम खैरा से प्रारंभ होकर महासमुन्द मुख्य मार्ग से होते हुए चौक चौराहे में उपस्थित समाजजनों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करते हुए ओवरब्रिज पर समाप्त किया गया। प्रवाह युवा मंडल के अध्यक्ष भैरव प्रसाद पाल ने उपस्थित स्वयंसेवकों को संबोधित करते हुए कहा किसाइकिल परिवहन का सामान्य, सस्ता, विश्वसनीय, एवं पर्यावरण अनुकूल साधन है। साइकिल चलाने से शारीरिक व्यायाम भी होता है, साथ ही स्वास्थ्य बेहतर बना रहता है। जबतक आप साइकिल चलाने के लायक अपने आपको महसूस कर रहे हैं, कम से कम आधे घंटे तक साइकिल की सवारी करें। इससे आप अपने को तनावमुक्त रख सकते हैं। आगे उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में अधिकांश लोग समय को बचाव के लिए मोटरसाइकिल या फिर चार पहिया वाहन का उपयोग कर रहे हैं, जो समय के हिसाब से जरूरी है। फिर भी इस व्यस्ततम जिंदगी के बावजूद अगर आपको थोड़ी सी वक्त यह फिर समय मिलता है तो साइकिल की सवारी अवश्य करें। आज भी कई उ

भोरिंग से अछोली सड़क मरम्मत कार्य के लिए राशि प्रदान कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन

Image
महासमुंद। विधानसभा क्षेत्र ग्राम भोरिंग से अछोली पहुंच मार्ग सुधार कार्य के लिए लोक निर्माण विभाग से राशि प्रदान करने के लिए कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन किसान नेता अशवन्त तुषार साहू साथ में ग्रामीण जन उपस्थित रहे ग्राम में अछोली प.ह. नंबर 31 रा.नी.म. व तहसील व जिला महासमुंद में फर्शी पत्थर का खनन हेतु जिला खनिज अधिकारी महासमुन्द के द्वारा लगभग 30 खनन अनुज्ञप्ति जारी किया गया है. खनन किए गए फर्शी पत्थर परिवहन से लोक निर्माण विभाग भ/स संभाग महासमुंद से भोरिंग से अछोली मार्ग पर होता है पत्थर परिवहन से सड़क/ मार्ग की हालत जर्जर हो गई है जिससे नागरिकों को आवागमन में अत्यन्त कठिनाई नहीं हो रही है कलेक्टर महोदय से निवेदन है कि लोक निर्माण विभाग का भोरिंग से अछोली पहुंच मार्ग के सुधार कार्य के लिए खनिज संस्थान न्यास राशि प्रदान करें, साथ में पूर्व सरपंच संतराम साहू रामलाल साहू, नागेश साहू, राहुल साहू, युवराज निषाद ,राकेश निषाद निषाद ,जगदीश सिंह ठाकुर, रमेश पटेल डिगेश साहू उपस्थित रहे|

अनुसूचित जाति विभाग जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ ने गुरु घासीदास संस्कृति भवन न्यू राजेंद्र नगर में रखा बैठक

Image
रायपुर। जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ के अनुसूचित जाति विभाग द्वारा प्रदेश स्तरीय बैठक एवं छत्तीसगढ़ प्रदेश के प्रथम मुख्यमंत्री अजीत प्रमोद जोगी के स्मृति दिवस का कार्यक्रम सुबह 11 बजे रविवार को गुरु घासीदास संस्कृति भवन न्यू राजेंद्र नगर में रखा गया है. अनुसूचित जाति विभाग के सम मनी पर अधिकारी और समस्त जिला अध्यक्ष गण आना अनिवार्य रूप से उपस्थित देव प्रदेश अध्यक्ष श्री माननीय अमित  जोगी जी मुख्य अतिथि रहेंगे अध्यक्षता तिलक देव आनंद जी महेश देवांगन जी श्री संतोष गुप्ता जी श्री भानु नायक जी श्री प्रदीप साहू जी डॉक्टर अमीन खान जी श्री रवि चंद्रवंशी जी श्री अश्वनी यदु जी श्रीमती अनिका पाल जी इस कार्यक्रम के अधिक अध्यक्षता विशेष अतिथि अनुसूचित जाति प्रदेश अध्यक्ष श्री उदय चरण बंजारे जी समन्वयक श्री मनोज बंजारे जी मुख्य अतिथि माननीय माननीय श्री अमित जोगी जी आगमन आगमन 2:00 बजे होंगे अनुसूचित जाति विभाग के सभी पदाधिकारी ध्यान रहे 11:00 अनिवार्य रूप से उपस्थित हो विनीत में कुंजू रात्रि अनुसूचित जाति जिलाध्यक्ष ब्लॉक अध्यक्ष महेंद्र एजी ब्लॉक अध्यक्ष चने स्कंडा हरिया जी उपाध्यक्ष श्री बड़े भैया लक्ष

जन चौपाल लगाकर ग्रामीणों की समस्याओं का निराकरण कलेक्टर स्थानीय विधायक रहे उपस्थित

Image
महासमुंद 01 जून 2023। महासमुंद ज़िला बसना विकासखंड के बड़े साजापाली में आज ज़िला स्तरीय जन चौपाल कलेक्टर निलेशकुमार क्षीरसागर ने लगाया। जन चौपाल में बतौर मुख्य अतिथि विधायक सरायपाली किस्मत लाल नंद और अन्य गणमान्य अतिथि शामिल हुए, विभिन्न विभागों के अधिकारी, पंच-सरपंच और ग्रामीणजन उपस्थित रहें । विभागीय अधिकारियों ने बारी-बारी से राज्य शासन और विभागीय योजनाओं की ग्रामीणों को जानकारी देते हुए उसकी लाभ उठाने की प्रक्रिया आदि के बारे में बताया। उद्यानिकी विभाग द्वारा कृषकों को फल पौध वितरण किया गया। कृषि विभाग द्वारा कृषकों को मिनी बीज किट प्रदाय किया। वही अंत्यवसायी विभाग द्वारा हितग्राही को सब्ज़ी के व्यवसाय हेतु 10 हज़ार ऋण राशि का चेक  सौंपा। अन्य विभागों द्वारा शासकीय योजनाओं के तहत सामग्री वितरण की।  स्थानी विधायक किस्मत लाल नंद ने लोगों को सरकारी लाभकारी योजनाओं का पूरा लाभ उठाने और अपनी आर्थिक स्थित और बेहतर करने की बात कहते हुवें राज्य की सरकार ग़रीब, किसान, मज़दूरों के लिए कई लाभकारी  योजनायें संचालित कर रही है। ताकि उनकी आर्थिक स्थिति में और सुधार हो। उन्होंने अधिकारियों को कहा