फिट इंडिया फ्रीडम राइडर बाइक रैली महासमुंद में बाइकर का गर्मजोशी से किया स्वागत

महासमुंद 29 अक्टूबर 2022- आजादी का अमृत महोत्सव के अंतर्गत फिट इंडिया फ्रीडम राइडर बाइक रैली आज शनिवार को महासमुंद पहुंची। प्रशासन की ओर से ज़िला खेल अधिकारी मनोज धृतलहरे सहित पुलिस, स्वास्थ्य विभाग अधिकारियों ने रैली का स्वागत किया। शहीद स्मारक चौक पिथौरा में जवानों को नमन किया। इस रैली में 75 बाइक पर 120 राइडर (10 महिलाएं) 75 दिन के भ्रमण के लिए निकले हैं। राइडरों ने महासमुंद का इको पर्यटन कोडार जलाशय भी देखा। 


युवा सेवाएं एवं खेल विभाग के सहयोग से आयोजित की जा रही रैली में बाइकर महासमुंद ज़िले की सीमा में में दाखिल हुए तो उनका भव्य स्वागत किया गया। इस रैली में शामिल हर बाइकर इस अनुभव को महसूस कर रहा है। रैली में राइडर देश के 75 आइकानिक स्थलों पर पहुंचकर 75 कार्यक्रम किए जा रहे हैं। विगत 24 सितंबर से निकले बाइकरों युवाओं को देशसेवा का जज्बा लिए सेना में भर्ती होने का आह्वान भी किया। ये बाइकर इस अवधि में 34 राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों से होते हुए छह अंतरराष्ट्रीय सीमाओं का भी दौरा किया। 18 हजार किलोमीटर की इस यात्रा के दौरान 250 से ज्यादा जिलों में गुजरते हुए रैली फिट इंडिया के साथ ही कला, संस्कृति और पर्यटन को बढ़ावा दे रही है। 24 नवंबर को यह रैली जयपुर होते हुए दिल्ली में राष्ट्रपति भवन में संपन्न होगी। महासमुंद से राइडर बाइक रैली सुरक्षित रायपुर के लिए रवाना हुई।

Comments

Popular posts from this blog

शेरगाॅव महासमुन्द खेत में जुआ खेलते 06 जुआड़ियान गिरफ्तार

भोरिंग से अछोली सड़क मरम्मत कार्य के लिए राशि प्रदान कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन

विश्व सायकिल दिवस युवकों ने निकाली जागरूकता रैली