सिंघोडा पुलिस ने जुवा खेलते 5 जुआरियों को पकड़ा
महासमुंद। जिले में जुआ, सट्टा, अवैध शराब बिक्री एवं परिवहन पर अंकुश लगाने संलिप्त लोगों के धरपकड़ के इसी क्रम में सिंघोडा़ थाना प्रभारी केशवराम कोशले को मुखबिर से सूचना मिली कि सागरपाली चौक दवाई दुकान के सामने कुछ लोग जुआ खेल रहे थे सूचना मिलते ही वे अपनी टीम के साथ जुआ रेड कार्यवाही पर सागरपाली पहुंचे और घेराबंदी कर आरोपियों को पकड़ा।
1. गणेश प्रधान 2. मोहन पटेल 3. गजानंद साहू 4. संजीव कुमार प्रधान 5. बेणुधर पटेल को पकड़ा। सभी आरोपियों के खिलाफ जुआ एक्ट के तहत कार्रवाई की गई ।

Comments
Post a Comment