दिनदहाड़े ज्वेलर्स व्यवसाय सुरेंद्र सोनी को गोली मारकर लूटपाट करने वाले 24 घण्टे के अंदर गिरफ्तार


दुर्ग पाटन। राजधानी रायपुर से सटे अमलेश्वर में दिनदहाड़े दोपहर में ज्वेलर्स व्यवसाय सुरेंद्र सोनी को गोली मारकर लूटपाट करने वाले आरोपियों को दुर्ग पुलिस ने वाराणसी उत्तर प्रदेश में आज संध्या 4:00 बजे धर दबोचा पुलिस अधीक्षक डॉक्टर अभिषेक पल्लव ने इसकी पुष्टि करते हुए बताया कि पुलिस टैक्टिकल आधार पर आरोपियों का पीछा करते हुए उत्तर प्रदेश में वारदात के 24 घंटे के अंदर वारदात में शामिल सभी 4 आरोपियों को धर दबोचा गया है पुलिस अधीक्षक ने बताया कि उत्तर प्रदेश व झारखंड पुलिस के सहयोग से दुर्ग पुलिस ने यह सफलता हासिल किया है लूटपाट की गई सभी सोने चांदी के जेवरात पुलिस से सुरक्षित बरामद कर लिया है पुलिस अधीक्षक ने बताया उनसे लगातार पूछताछ की जा रही है आरोपियों से लोकल नेटवर्क के संबंध में पतासाजी की जा रही है। 

सौरभ कुमार सिंह पिता अर्जुन सिंह उम्र 24 निवासी ग्राम दंडीबाग थाना गया जिला गया

अभय कुमार भारती उर्फ बाबू पिता वंश राज भारती उम्र 18 निवासी बामणिया थाना धानापुर जिला चंदौली

आलोक कुमार यादव पिता सतेंद्र यादव उम्र 18 साल ग्राम पहलेजा सापुदियारा थाना सोनपुर छपरा

अभिषेक कुमार झा पिता अवध किशोर झा उम्र निवासी ग्राम रजला जिला मुजफ्फरपुर



Comments

Popular posts from this blog

बिटकुली में शासकीय भूमि पर दबंगई? ग्रामीणों का खुला ऐलान – अब आर-पार की लड़ाई

आस्था और परंपरा का प्रतीक बना वट सावित्री पति की लम्बी आयु एवं परिवार की सुख-समृद्धि के लिए सुहागिन नें रखा व्रत

नहर नाली विस्तारीकरण हेतु अवैध कब्जों पर कार्रवाई चली बुलडोज़र