19 लाख के अवैध फ़टाखा पुलिस ने किया जप्त रखने वालों पर की गई विस्फोटक अधिनियम के तहत कार्यवाही


महासमुन्द दीपावली पर्व के मद्देनजर पटाखा व्यापारियों द्वारा लायसेंस विरूद्ध भारी मात्राओं में पटाखा रखने वाले व्यपारियों पर कार्यवाही किया गया है। समस्त थाना-चैकी को अपने-अपने क्षेत्रों में लायसेंस में निर्धारित मात्रा से अधिक मात्रा में पटाखा रखने एवं अनुज्ञप्ति का उल्लंघन करने वाले पटाखा व्यवसायियों पर कार्यवाही करने निर्देषित किया गया है। आज मुखबीर की सूचना पर टिकरापारा थाना बसना में व्यापारी भरत बजाज और प्रदीप खूबचंदानी अपने दुकान मकान में भारी मात्रा में अवैध पटाखा रखे थे, थाना बसना एवं सायबर सेल की टीम मौके पर पहुचकर तलाशी ली गई। जहाॅ कार्टून मे भारा हुआ विभिन्न कम्पनी का भारी मात्रा में पटाखा मिला। व्यापारी भरत बजाज और प्रदीप कुमार को पटाखा रखने/बेचने का वर्तमान में लायसेंस नही होना बताया 

 भरत बजाज पिता स्व0 जयरामदास बजाज उम्र 42 वर्ष सा0 टिकरापारा थाना बसना के कब्जे से 29 कार्टून मे भरा हुआ विभिन्न कम्पनियों का पटाखा कीमती 13,69,732 रूपयें 

प्रदीप  कुमार पिता मोतीराम खूबचंदानी उम्र 29 वर्ष सा. टिकरापारा थाना बसना के कब्जे से 15 कार्टुन का विभिन्न कम्पनियों  का पटाखा कीमती 5,37,130 रुपये को जप्त


दोनों आरोपियों पर विस्फोटक अधिनियम के तहत थाना बसना में कार्यवाही की गई है। यह सम्पूर्ण कार्यवाही पुलिस अधीक्षक भोजराम पटेल के मार्गदर्शन एवं निर्देशन में थाना प्रभारी बसना विनोद नेताम, प्रभारी सायबर सेल संजय सिंह राजपूत सउनि.  प्रकाश नंद, आर डिग्रिलाल नन्द, संदीप भोई, त्रिनाथ प्रधान,वीरेंद्र साहू सौरभ तोमर, अभिषेक राजपूत, छत्रपाल सिंहा  एवं थाना बसना से प्रआर चंचल बंछवार, मानसिंह साहू आर. हरि साहू द्वारा की गई।

Comments

Popular posts from this blog

बिटकुली में शासकीय भूमि पर दबंगई? ग्रामीणों का खुला ऐलान – अब आर-पार की लड़ाई

स्वच्छ ग्राम बिटकुली को जबरन कचरा डंपिंग ज़ोन में बदलने की साजिश – प्रशासन मौन क्यों?

बागबाहरा बी.एल. ज्वेलर्स चोरी का खुलासा 24 घंटे के अंदर 02 अन्तर्राज्यीय चोर गिरफ्तार