न्याय योजना और बेरोजगारी भत्ता सर्वेक्षण सतर्कता और सावधानी के साथ समय पर पूरा करें : कलेक्टर


महासमुंद 5 अप्रैल 2023।  छत्तीसगढ़ सहित महासमुंद जिले में ग्रामीण क्षेत्रों में छत्तीसगढ़ सामाजिक, आर्थिक सर्वेक्षण 2023, जिले के तीन नगर पंचायतों तुमगांव, पिथौरा और बसना में राजीव गांधी भूमिहीन कृषि मजदूर न्याय योजना के अलावा बेरोजगारी भत्ता के ऑनलाइन आवेदन 1 अप्रैल से शुरू हो गए है। यह सभी काम पूरी सतर्कता और सावधानी के साथ समय पर लगातार करते रहें। ये बातें आज समय-सीमा की बैठक लेते हुए कलेक्टर श्री निलेशकुमार क्षीरसागर ने अधिकारियां से कही। कलेक्टर ने कहा कि सामाजिक, आर्थिक सर्वेक्षण का कार्य 30 अप्रैल तक चलेगा। बैठक में मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री एस. आलोक, वनमण्डलाधिकारी श्री पंकज राजपूत सहित विभिन्न विभागों के जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित थे। 


कलेक्टर ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में हर परिवार की आर्थिक स्थिति का पता करना है। ताकि योजनाओं से वंचित वर्गों के बारे में जानकारी मिल सके। सर्वे टीम ग्रामीण क्षेत्रों में घर-घर जाकर मोबाईल एप्लीकेशन के माध्यम से सर्वे का कार्य कर रही है। इस सर्वेक्षण से विभिन्न योजनाओं से वंचित हितग्राही नयी सूची में शामिल हो सकेंगे। इसलिए यह कार्य महत्वपूर्ण है। इसके लिए तकनीकी जानकारी रखने वाले शासकीय अधिकारी-कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है और उन्हें प्रशिक्षण भी दिया गया है। 

मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री एस. आलोक ने जानकारी देते हुए बताया कि जिले के सभी विकासखण्डों में ग्रामीण क्षेत्रों में अब तक 16,500 परिवारों का सर्वेक्षण किया जा चुका है। उन्होंने बागबाहरा के अधिकारियों से इस कार्य में तेजी लाने को कहा। उन्हांने कहा कि वे स्वयं भी किए गए सर्वे का निरीक्षण कर रहें हैं। 

Comments

Popular posts from this blog

स्वच्छ ग्राम बिटकुली को जबरन कचरा डंपिंग ज़ोन में बदलने की साजिश – प्रशासन मौन क्यों?

कांग्रेसियों का कायराना हरक़त जगजाहिर

बागबाहरा बी.एल. ज्वेलर्स चोरी का खुलासा 24 घंटे के अंदर 02 अन्तर्राज्यीय चोर गिरफ्तार