श्रमिक सम्मेलन में सुशील सन्नी अग्रवाल


महासमुंद 22 मई 2023।
श्रम विभाग द्वारा आज स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट हिन्दी विद्यालय (हाई स्कूल मैदान) में विशाल श्रमिक सम्मेलन का अयोजन किया गया। सम्मेलन में छत्तीसगढ़ भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण मंडल के अध्यक्ष सुशील सन्नी अग्रवाल बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुए। इस अवसर पर उन्होंने शासन द्वारा संचालित श्रम विभाग के योजनाओं की जानकारी देते हुए कहा कि सरकार की मंशा है कि अब श्रमिक के बच्चे केवल श्रमिक न रहें, बल्कि शासकीय सेवाओं में आगे आकर अपना जीवन बदलें।

सरकार इसी दिशा में और श्रमिकों के हितों की पूर्ति के लिए कार्य कर रही है। जिसका नतीजा है कि इन चार सालों में अब 7014 श्रमिक के बच्चे शासकीय सेवा में हैं। इस अवसर पर श्रमिकों को विभिन्न योजनाओं अंतर्गत सामग्री एवं चेक का वितरण किया गया। सम्मेलन में नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती राशि महिलांग, जीव जंतु कल्याण बोर्ड के उपाध्यक्ष श्री आलोक चन्द्राकर सहित स्थानीय जनप्रतिनिधि श्रम पदाधिकारी श्री जी.के. पांडेय एवं श्रमिक साथी बड़ी संख्या में मौजूद थे। इस दौरान श्री सुशील सन्नी अग्रवाल एवं नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती राशि महिलांग सहित जनप्रतिनिधयों ने ई-रिक्शा की सवारी कर नगर पालिका कार्यालय तक पहुंचे। श्री अग्रवाल ने कहा कि यह एक शानदार अनुभव है।

श्रमिक सम्मेलन को संबोधित करते हुए अध्यक्ष अग्रवाल ने कहा कि मजदूर साथियों की सुविधा के लिए प्रत्येक विकासखण्ड में श्रमिक सहायता केन्द्र खोले जा रहे हैं।

Comments

Popular posts from this blog

शेरगाॅव महासमुन्द खेत में जुआ खेलते 06 जुआड़ियान गिरफ्तार

भोरिंग से अछोली सड़क मरम्मत कार्य के लिए राशि प्रदान कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन

विश्व सायकिल दिवस युवकों ने निकाली जागरूकता रैली