किसानों से प्रति एकड़ 20 क्विंटल धान खरिदी करेंगी राज्य सरकार

महासमुंद। महसमुन्द विधायक विनोद चंद्राकर सें किसानों ने मिल कर प्रति एकड़ 20 क्विंटल धान की खरीदी करने के राज्य सरकार के फैसले का स्वागत किया छत्तीसगढ़ के किसान अधिक सशक्त हो सकेंगेे। 


चंद्राकर ने कहा कि समर्थन मूल्य पर धान खरीदी सहित किसान हितैषी योजनाओं से किसानों में नये उत्साह का संचार हुआ है। खेतों से दूर हो रहे किसान खेतों की ओर लौटे हैं और खेती का रकबा भी बढ़ा है। अब किसानों के हित में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने ऐतिहासिक फैसला लेते हुए निर्धारित लिमिट को बढ़ाकर समितियों के जरिए अब 20 क्विंटल प्रति एकड़ धान खरीदी करने का फ़ैसला लिया है। इसके लिए मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का आभार जताया

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का सरकार आईं हैं गांव, गरीब, किसान खुशहाल हो गए हैं । सरकार का प्रमुख उद्देश्य समाज के अंतिम छोर के लोगों का विकास करना है। आज प्रदेश सरकार, पूरे देश मे सबसे ज्यादा कीमत पर किसानों का धान खरीद रही हैै। किसान पुत्र मुख्यमंत्री ने प्रदेश के हर वर्ग का समुचित विकास किया है। किसानों के हित में राज्य सरकार ने कई महत्वपूर्ण फैसले लिए हैं। किसानों को कृषि उपजों का सर्वाधिक मूल्य दिया। प्रदेश में तिलहन, दलहन और कोदो-कुटकी की भी ख़रीदी समर्थन मूल्य पर की जा रही है। किसानों को सभी न्याय योजनाओं की किश्त समय पर मिल रही है, राजीव गांधी किसान न्याय योजना की चौथी किश्त जल्द ही उनके खाते में अंतरित कर दी जाएगी। राज्य सरकार की किसान हितैषी योजनाओं से हमारे अन्नदाता खुशहाल है। संसदीय सचिव श्री चंद्राकर ने कहा कि महासमुंद विधानसभा क्षेत्र में किसानों के हितों को ध्यान में रखते हुए नवीन धान खरीदी केंद्रों की स्वीकृति दी गई है। उनके विधायकी कार्यकाल में बड़गांव, कोसरंगी, अचानकपुर, अछोला, सरईपाली, डुमरपाली, सलिहाभाठा व मालीडीह में नवीन धान खरीदी केंद्र की सौगात मिली है।

किसानों से प्रति एकड़ 20 क्विंटल धान की खरीदी करने के राज्य सरकार के फैसले के बाद आज शुक्रवार को क्षेत्र के किसानों ने संसदीय सचिव श्री चंद्राकर से मुलाकात मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का आभार जताया है। किसानों ने कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा लगातार किसानों के हितों में निर्णय लिया जा रहा है।

Comments

Popular posts from this blog

शेरगाॅव महासमुन्द खेत में जुआ खेलते 06 जुआड़ियान गिरफ्तार

भोरिंग से अछोली सड़क मरम्मत कार्य के लिए राशि प्रदान कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन

विश्व सायकिल दिवस युवकों ने निकाली जागरूकता रैली