कृषि उपज मंडी में शेंड्री शॉप निर्माण के लिए भूमिपूजन, ग्रामीण सेवा सहकारी समितियों के अध्यक्षों का किया सम्मान

महासमुंद जनवरी 2023। संसदीय सचिव व विधायक विनोद सेवनलाल चंद्राकर ने कृषि उपज मंडी महासमुन्द में आज शुक्रवार को शेन्ड्री शॉप निर्माण के लिए भूमिपूजन किया। इस दौरान उन्होंने धान उपार्जन केंद्रों के अध्यक्षों को सम्मानित भी किया। 


आज शुक्रवार को कृषि उपज मंडी महासमुंद में शेंड्री शॉप निर्माण के लिए भूमिपूजन व सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि संसदीय सचिव व विधायक विनोद सेवनलाल चंद्राकर थे। अध्यक्षता कृषि उपज मंडी अध्यक्ष हीरा बंजारे ने की। विशेष अतिथि के रूप में छग राज्य महिला आयोग की सदस्य अनिता रावटे, नगरपालिका अध्यक्ष राशि महिलांग, बीज अनुसंधान समिति के संचालक दाऊलाल चंद्राकर, सेवनलाल चंद्राकर, अरूण चंद्राकर, जिला पंचायत सदस्य अमर चंद्राकर, जिला कांग्रेस कमेटी के महामंत्री संजय शर्मा, जनपद सदस्य आरिन चंद्राकर, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष खिलावन बघेल, खिलावन साहू मौजूद थे। 

मुख्य अतिथि संसदीय सचिव श्री चंद्राकर ने कहा कि किसानों को सुविधा मुहैया कराने हरसंभव प्रयास किया जा रहा है। करोड़ों की लागत से पुरानी मंडी में किसान उपभोक्ता बाजार के साथ ही कृषि आदान सह व्यवसायिक परिसर निर्माण कार्य प्रगति पर हैं। इस प्रोजेक्ट के पूरा होने के बाद किसान यहां अपनी ताजी सब्जियां व फल बेच सकेंगे। किसानों को यहां पूरी सुविधा मिलेगी। उन्होंने कहा कि भूपेश सरकार को किसानों की सरकार बताते हुए कहा कि प्रदेश सरकार ने किसानों की खुशहाली के लिए अनेक योजनाएं बनाई है। जिससे खेती किसानी की ओर लोगों का फिर से झुकाव हो रहा है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, किसानों के प्रति संवेदनशील है। छत्तीसगढ़ में कृषि-नीति अच्छी होने से किसान समृद्ध हुए हैं। किसानों को उनके उपार्जन का सही मूल्य मिल रहा है। राजीव गांधी किसान न्याय योजना से उन्हें बोनस दिया जा रहा है। किसानों को आर्थिक रूप से मजबूत बनाने राज्य सरकार गोबर तक की खरीदी कर रही है। भूमिहीन किसानों को भी प्रतिवर्ष सात हजार रुपए प्रोत्साहन राशि दी जा रही है। इस दौरान मुख्य अतिथि संसदीय सचिव श्री चंद्राकर ने ग्रामीण सेवा सहकारी समितियों के अध्यक्ष दिलीप जैन, मानिक साहू, किशन देवांगन, राजू यादव, डा परमानंद साहू, संतोष चंद्राकर, प्रहलाद ध्रुव, परमेश्वर साहू, केशव चौधरी, डागा राम साहू, राधेलाल सिन्हा, खोम सिन्हा, राजू दीवान, लमकेश्वर साहू, केशव चौधरी आदि का सम्मान किया। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से मंडी उपाध्यक्ष गोविंद साहू, थनवार यादव, चमन सिन्हा, आलोक नायक, जब्बर चंद्राकर, हुलास गिरी गोस्वामी, लोकेश चंद्राकर, निखिल चंद्राकर, गौरव चंद्राकर, गुरमीत चावला, अजय थवाईत, हेमंत साहू, शोभना यादव, लता कैलाश चंद्राकर, लीलू साहू, कृष्ण लाल चंद्राकर, मायाराम टंडन, ऋषि वर्मा, सती चंद्राकर, विजय साव, जय पवार सहित बड़ी संख्या में नागरिकगण मौजूद थे।

Comments

Popular posts from this blog

शेरगाॅव महासमुन्द खेत में जुआ खेलते 06 जुआड़ियान गिरफ्तार

भोरिंग से अछोली सड़क मरम्मत कार्य के लिए राशि प्रदान कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन

विश्व सायकिल दिवस युवकों ने निकाली जागरूकता रैली