भारत जोड़ो यात्रा के संदर्भ में विशेष बैठक में जिले के पदाधिकारी एम समस्त कार्यकर्ता सम्मलित हुए

महासमुंद। कांग्रेस कमेटी महासमुंद जिला से प्रदेश के विभिन्न मंडल आयोग में पदाधिकारियों का मनोनयन पश्चात स्थानीय राजीव भवन में स्वागत एवं सम्मान किया गया। तत्पश्चात राहुल गांधी के भारत जोड़ो यात्रा के संदर्भ में विशेष बैठक में जिला के तेरह ब्लॉक अध्यक्ष, समस्त प्रकोष्ठ के अध्यक्ष सम्मिलित हुए।



सम्मान समारोह में महासमुंद के जमीनी कार्यकर्ता एवं संगठन में निष्ठा पूर्वक कार्य करने वाले कार्यकर्ताओं छत्तीसगढ़ शासन का अंग बनने का उपहार निगम मंडलों बोर्ड में आलोक चंद्राकर पूर्व जिलाध्यक्ष खिलावन बघेल वर्तमान शहर अध्यक्ष को  छत्तीसगढ़ शासन के बोर्ड में उपाध्यक्ष पद राज्य मंत्री दर्जा प्राप्त का दायित्व दिया गया है एवं अंकित बागबाहरा,श्रीमती लक्ष्मी देवांगन मोहन बंजारा एवं नरेंद्र साहू को शासन के निगम मंडल में सदस्य के रूप में मनोनीत किया गया है। जिनका सम्मान डॉ.रश्मि चंद्राकर के साथ अन्य पदाधिकारियों ने शाल, श्रीफल, एवं पुष्प माला से सम्मान किया गया। 


तत्पश्चात समस्त ब्लॉक अध्यक्षों एवं प्रकोष्ठ अध्यक्षों से भारत जोड़ो यात्रा की तैयारी एवं 2023 वा 24 विधानसभा लोकसभा चुनाव के बारे में विस्तार से चर्चा की गई तथा प्रत्येक बूथ, जोन,सेक्टर में कार्य करने की दक्षता को बढ़ाने के लिए सभी पदाधिकारियों ने अपने अपने विचार व्यक्त किए जिससे भारत जोड़ो यात्रा के साथ छत्तीसगढ़ शासन के द्वारा जनहित में किए जा रहे कार्यों का प्रचार हो सके जिससे आम नागरिक को शासन के द्वारा प्रदान की जा रही सुविधाओं की जानकारी भी उन्हें मिल सके। यही यात्रा का उद्देश्य हो जिससे छत्तीसगढ़ के आम नागरिक इस यात्रा से जुड़े।
डॉ.रश्मि चंद्राकर ने अपने उद्बोधन में कहा की कांग्रेस पार्टी की रीड की हड्डी कांग्रेस के कार्यकर्ता हैं और जब तक कार्यकर्ता मजबूत है तब तक दुनिया की कोई ताकत कांग्रेस को नहीं हरा सकती इस कारण सबसे पहले कार्यकर्ताओं का सम्मान होना चाहिए।

जब कार्यकर्ता लगन से पार्टी में काम करेंगे तो सत्ता अपने आप खींची चली आएगी आज अगर 2023 में 70 सीट से आगे बड़ना है तो कार्यकर्ताओ को महत्व देना होगा तो  और छत्तीसगढ़ में छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री आदरणीय भूपेश बघेल जी एवं प्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष आदरणीय मोहन मरकाम जी के द्वारा किए गए मेहनत एवं कार्यों का नतीजा है कि भारत भर में छत्तीसगढ़ कांग्रेस आज मजबूत स्थिति में खड़ी हुई है इस तरह समस्त पदाधिकारियों अतिथियों के उद्बोधन से कांग्रेसी कार्यकर्ताओं में एक नई ऊर्जा का संचार हुआ कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष डॉ.रश्मि चंद्राकर शहर अध्यक्ष एवं बोर्ड उपाध्यक्ष खिलावन बघेल छत्तीसगढ़ शासन के उपाध्यक्ष आलोक चंद्राकर जी अंकित बागबाहरा, लक्ष्मी देवांगन,मोहन बंजारा,नरेंद्र साहू,प्रभारी महामंत्री संजय शर्मा,प्रभारी महामंत्री गुरमीत चावला, ब्लॉक अध्यक्ष गण विजय कुमार साहू,आर. एन.आदित्य,पुष्पेंद्र पटेल,रवि निषाद,बलराम भोई, ढेलू निषाद, रवि शंकर कश्यप, भूपेन्द ठाकुर, संतोष पटेल,कारण सिंग दीवान,जितेंद्र सिदार प्रकोष्ठ अध्यक्ष बादल मक्कड़,शाहबाज रजवानी,भूपेश पोपट,राजेंद्र चंद्राकर, ब्रिजेन बंजारे,ममता चंद्राकर,नगर पंचायत अध्यक्ष अमृत पटेल,हरदीप सिंह रैना,रणजीत कोसरिया,गौतम बंजारा,श्री राम मानिकपुरी,प्रदीप अग्रवाल,मोहित रोतिया,जयंत चौधरी,डॉ.संतोष साहू, दारा साहू,खेमराज ध्रुव,जफरुल्लाह खान,लीलू साहू,श्याम सेन,विक्की वैष्णव,सत्यानंद भोई,पूरन पटेल, फारम लाल पटेल,घासिया सीदार,रामजी साहू,आशीष साहू,सुरेश पटेल,राजेश सोनी,मोती साहू,निर्मल जैन,लखनलाल चंद्राकर,मोइन हुसैन कुरेशी,हेमेंद्र, रोशन साहू,ताम्रध्वज बघेल,विक्की यादव,देवानंद निर्मलकर,आरिफ अली पिंकी,नितेंद्र बैनर्जी,मोती जांगड़े एवम समस्त प्रकोष्ठ के अध्यक्ष गण उक्त कार्यक्रम में उपस्थित रहे कार्यक्रम का संचालन प्रभारी महामंत्री संजय शर्मा ने किया एवं आभार प्रदर्शन शहर अध्यक्ष एवं बोर्ड उपाध्यक्ष खिलावन बघेल ने किया।

Comments

Popular posts from this blog

शेरगाॅव महासमुन्द खेत में जुआ खेलते 06 जुआड़ियान गिरफ्तार

भोरिंग से अछोली सड़क मरम्मत कार्य के लिए राशि प्रदान कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन

विश्व सायकिल दिवस युवकों ने निकाली जागरूकता रैली