छत्तीसगढ़िया ओलम्पिक जिला स्तरीय खेल का 25 नवम्बर को समापन

महासमुंद 24 नवंबर 2022 :- छत्तीसगढ़िया ओलम्पिक जिला स्तरीय खेल का समापन शुक्रवार 25 नवम्बर को किया जाएगा छत्तीसगढ़िया ओलम्पिक खेल का आयोजन जिला मुख्यालय के तीन मैदानों में मिनी स्टेडियम, वन विद्यालय परिसर एवं शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में किया जा रहा है। जिले के लिए चयनित खिलाड़ी इस खेल प्रतियोगिता में हिस्सा ले रहे है। छत्तीसगढ़ की पारम्परिक खेलों पर आधारित यह खेल ग्रामीण स्तर से लेकर राज्य स्तर तक अलग-अलग चरणों में खेला जा रहा है। राज्य स्तर पर छटवां स्तर का छत्तीसगढ़िया ओलम्पिक 28 दिसम्बर 2022 से 06 जनवरी 2023 तक खेला जाएगा।


खेलों में छत्तीसगढ़ के पारंपरिक 14 विधाओं के खेल खेलें जा रहे हैं जिसमें 8 दलीय खेल गिल्ली डंडा, पिट्ठूल, संखली, लंगड़ी, दौड़ कब्बड्डी, खो-खो, रस्साकसी और बाँटी (कंचा) शामिल है। इसी प्रकार 6 एकल खेल बिल्लस, फुगड़ी, गेड़ी दौड़ भंवरा, 100 मीटर दौड़ और लंबी कूद शामिल है। गुरूवार 24 नवम्बर को आयोजित छत्तीसगढ़िया ओलम्पिक खेल गिल्ली डंडा, पिट्ठूल, संखली, लंगड़ी, दौड़ कब्बड्डी, खो-खो, रस्साकसी और बाँटी (कंचा) प्रतियोगिता में विजेता खिलाड़ियों को अतिथियों द्वारा शील्ड एवं प्रशस्ति देकर सम्मानित किया गया।


शुक्रवार 25 नवम्बर को वन विद्यालय परिसर में प्रातः 11ः00 बजे से 100 मीटर दौड़, लम्बी कूद एवं मिनी स्टेडियम में बिल्लस, फुगड़ी एवं भंवरा खेल का आयोजन होगा। जिला स्तर पर विजेता खिलाड़ी संभाग स्तर पर 05 दिसम्बर से 14 दिसम्बर तक आयोजित छत्तीसगढ़िया ओलम्पिक में भाग लेंगे। राज्य स्तर पर छठवां स्तर का छत्तीसगढ़िया ओलम्पिक 28 दिसम्बर 2022 से 06 जनवरी 2023 तक खेला जाएगा।

Comments

Popular posts from this blog

शेरगाॅव महासमुन्द खेत में जुआ खेलते 06 जुआड़ियान गिरफ्तार

भोरिंग से अछोली सड़क मरम्मत कार्य के लिए राशि प्रदान कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन

विश्व सायकिल दिवस युवकों ने निकाली जागरूकता रैली