भुपेश सरकार का मुखौटा 04 साल मे ही आया जनता के सामने : केदार कश्यप

केदार कश्यप अपने धौड़ाई प्रवास के दौरान माता शीतला व माता गायत्री का दर्शन कर प्रदेश की खुशहाली व समृद्धि की कामना की 



नारायणपुर 29 सितम्बर। भाजपा प्रदेश महामंत्री व पूर्व मंत्री केदार कश्यप अपने प्रवास पर ग्राम धौडाई पहुचे। जँहा माता गायत्री माता व माता शीतला का दर्शन कर प्रदेश की खुशहाली व समृद्धि की कामना कर समस्त ग्राम वासियों को नवरात्रि की बधाई दी।तत्पश्चात आयोजित बैठक  मे भाजपा प्रदेश महामंत्री व पूर्व मंत्री केदार कश्यप ने कहा की झूठ का सहारा लेकर प्रदेश की सत्ता मे आने वाली भुपेश सरकार का मुखौटा 04 साल मे ही राज्य की जनता के सामने आ गया हर तरफ भय भ्रष्टाचार का माहौल चरम पर है।विकास के नाम पर खानापूर्ति हो रही है।


 अपने आपको किसान हितेषी बताने वाले भुपेश के राज में उनकी निष्क्रियता के चलते  किसानों को खेती किसानी के समय मे खाद उपलब्ध नही हो पाया जिससे  किसानो को परेशानी का सामना करना पड़ा पूरे प्रदेश में अराजकता का माहौल है प्रदेश  का हर वर्ग इस सरकार से त्रस्त है सरकार अपने घोषणापत्र के वादों से मुखर रही है सिर्फ और सिर्फ जुमलेबाजी वह झूठ के पुलिंदो पर टिकी है ये कांग्रेस सरकार न प्रदेश मे बेरोजगारो को रोजगार दे पा रही है न ही बेरोजगारी भत्ता बल्कि बड़े बैंको से राज्य की प्रतिभूतियों को गिरवी रख कर्जा ले प्रदेश की जनता के साथ छलावा कर रही है। नारायणपुर  सहित पुरे प्रदेश मे आम जनमानस अपनी  समस्याओं से जुझ रहे है जिसका निदान इस सरकार मे संभव नही है। केदार कश्यप ने कहा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व मे केंद्र सरकार पर जनता का अपार विश्वास है। सभी वर्ग को साथ लेकर मोदी सरकार विकास के कई कीर्तिमान स्थापित कर रही है जो किसी से छुपा नही है।


केंद्र सरकार की योजनाओं का सीधा लाभ पात्र लोग उठा रहे है। आज प्रदेश मे जो भी विकास के कार्य हुये है वो पूर्ववर्ती भाजपा सरकार के 15 सालों के समय के है इस सरकार मे एक ईट भी जोडने काम नही हुआ है आने वाले 2023के चुनाव मे इस लबरी सरकार की बिदाई तय है। सभा को भाजपा जिलाध्यक्ष बृजमोहन देवांगन व जिलापंचायत सदस्य रतन दुबे ने भी संबोधित करते हुए भुपेश सरकार को हर मोर्चे पर विफल बताते हुये विकास विरोधी सरकार कहा इस अवसर पर भाजपा नेता संदीप झा,रजमन कौर्राम,सुकमन उइके,बुधराम कौर्राम,सुदीप झा,बिट्टू अंगीरा,मोतीराम,जगतू राम,बजरंग,रामेश्वर,अर्जून पटेल,गुड्डी राम,मनीराम सलाम सहित अन्य भाजपा पदाधिकारी,कार्यकर्त्ता व ग्रामिणजन  मौजूद थे।

Comments

Popular posts from this blog

शेरगाॅव महासमुन्द खेत में जुआ खेलते 06 जुआड़ियान गिरफ्तार

भोरिंग से अछोली सड़क मरम्मत कार्य के लिए राशि प्रदान कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन

विश्व सायकिल दिवस युवकों ने निकाली जागरूकता रैली