स्वच्छ ग्राम बिटकुली को जबरन कचरा डंपिंग ज़ोन में बदलने की साजिश – प्रशासन मौन क्यों?



बालोदाबाजार।  जिला बालोदाबाजार के अंतर्गत सुहेला के समीप ग्राम बिटकुली एक स्वच्छ, शांत और पर्यावरण-संरक्षित गांव के रूप में वर्षों से जाना -पहचाना जाता रहा है, जो आज गंभीर संकट में है।

आज 15 जनवरी 2026 को बिना किसी सूचना, पंचायत की अनुमति और बिना किसी वैधानिक आदेश के शहर का जहरीला कचरा ग्राम बिटकुली में सड़क किनारे खुलेआम डंप किया जा रहा है। यह कोई छोटी लापरवाही नहीं, बल्कि ग्रामीणों के स्वास्थ्य और भविष्य के साथ सीधा खिलवाड़ है।



डंप किए जा रहे कचरे में भारी मात्रा में प्लास्टिक, पॉलीथिन और अन्य विषैले अपशिष्ट शामिल हैं, जो मिट्टी, जलस्रोत, पशुधन और इंसानी जीवन के लिए अत्यंत खतरनाक हैं। यह कचरा आने वाले समय में गांव को बीमारियों का केंद्र बना सकता है।


सबसे चौंकाने वाली बात यह है कि इस पूरे अवैध कृत्य की ग्राम पंचायत एवं सरपंच को भी कोई जानकारी नहीं दी गई। सवाल यह है कि आख़िर किसके आदेश पर? किसकी मिलीभगत से? और किस अधिकार से यह कचरा ग्राम सीमा में फेंका जा रहा है? डंपिंग पर रोक नहीं लगाई गई, तो ग्रामवासी आंदोलन, धरना और उच्च स्तर तक शिकायत करने को मजबूर होंगे, जिसकी पूरी जिम्मेदारी संबंधित प्रशासन और दोषी अधिकारियों की होगी।

ग्रामीणों के तीखे सवाल

  • क्या स्वच्छ गांवों को जबरन कचरा घर बनाया जाएगा?
  • क्या ग्रामीणों की सेहत की कोई कीमत नहीं?

  • क्या प्रशासन किसी बड़े हादसे का इंतज़ार कर रहा है?

ग्रामीणों की स्पष्ट मांग

  • तत्काल प्रभाव से ग्राम बिटकुली क्षेत्र में कचरा डंपिंग बंद की जाए
  • दोषियों की पहचान कर सख्त कानूनी कार्रवाई की जाए
  • पूरे क्षेत्र की तुरंत सफाई कर प्लास्टिक कचरा हटाया जाए
  • भविष्य में ग्राम पंचायत की अनुमति के बिना कोई भी कचरा न डाला जाए

ग्रामीणों भारी आक्रोश देखने को मिल रहाहै, ग्रामवासी साफ शब्दों में कहना चाहते हैं — 

हम अपना गांव बर्बाद नहीं होने देंगे।

इनकी स्वच्छ और पहचान मिटने नहीं देंगे 

Comments

Popular posts from this blog

कांग्रेसियों का कायराना हरक़त जगजाहिर

बागबाहरा बी.एल. ज्वेलर्स चोरी का खुलासा 24 घंटे के अंदर 02 अन्तर्राज्यीय चोर गिरफ्तार