केन्द्र द्वारा पेस किया बजट चुनवी बजट हैं लोकसभा चुनाव को देखते हुवे पेश किया गया हैं

महासमुंद फरवरी 2023। चुनाव को देखते हुये चुनावी बजट पेश की है बजट बहुत ही निराशाजनक बजट में आमजन, किसान, महिलाएं एवं युवाओं के जरुरतों के बारे में बिल्कुल ध्यान नहीं रखा गया । शहर कांग्रेस कमेटी के पूर्व उपाध्यक्ष अनीश राजवानी ने कहा कि केन्द्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीता रमण द्वारा 2023-2024 हेतु बजट पेश किया गया।

महंगाई से निजात दिलाने हेतु सरकार द्वारा कोई पहल बजट में नहीं दिखाई गई । पेट्रोल एवं खाद्य पदार्थ बेदहाशा वृद्घि को अनदेखी की गई । भारतीय महिलाएं को महंगे रसोई के सामानों में राहत की उम्मीद थी । सभी आशाओं पर बजट ने पानी फेर दिया । खेती-किसानी से जुड़े कृषि उपकरण पर सरकार ने कोई छूट नहीं दी । आमजन मानस की आवश्यक वस्तुओं को नजरअंदाज कर मोदी सरकार के बजट में केवल आयकर दाता की सुविधा को प्राथमिकता दी गई । इस बजट पर किसान योजना से सिर्फ बीमा कंपनियों को फायदा हुआ । यह बजट पूरी तरह फेल एवं निराशाजनक चुनावी बजट है।

विरेन्द्र  चन्द्राकर

गरीबो के साथ छल, केंद्र की बजट संवेदनहीन बजट

महासमुन्द सरपंच संघ के अध्यक्ष ने केंद्र की बजट को लेकर अपने प्रतिक्रिया देते हुए कहा  'हर घर महंगाई है, आम इंसान की आफ़त आई है। बजट में ऐसा कुछ नहीं है जिससे रोज़मर्रा की वस्तुओं के दामों में कोई भी कमी आये। आटा, दाल, दूध, रसोई गैस - सबका दाम बढ़ाकर मोदी सरकार ने देश को लूटा है। इस बजट में दलित, आदिवासी, पिछड़े वर्ग के कल्याण के लिए कुछ भी नहीं है अधिकारों की रक्षा करने के लिए एक भी क़दम नहीं उठाया गया है। 

मनरेगा का बजट 38,468 करोड़ रुपये कम कर दिया है तो ग़रीबों का क्या होगा? शिक्षा और स्वास्थ्य बजट में कोई वृद्धि नहीं है कमी है। उन्होंने आगे कहा नई कर व्यवस्था को अपनाने वालों के अलावा अन्य के लिए कर में कोई कमी नहीं दी गई है। अप्रत्यक्ष कर में कोई कमी नहीं की गई है, जीएसटी (माल एवं सेवा कर) की दरों में कोई कमी नहीं की गई है। पेट्रोल, डीजल, सीमेंट, उर्वरक की कीमतों में कोई कटौती नहीं की गई है कई अधिभारों और उपकरों में कोई कमी नहीं की गई है यह संवेदनहीन' बजट है,जिसमें देश के ज्यादातर लोगों की उम्मीदों के साथ विश्वासघात किया गया है।

Comments

Popular posts from this blog

स्वच्छ ग्राम बिटकुली को जबरन कचरा डंपिंग ज़ोन में बदलने की साजिश – प्रशासन मौन क्यों?

कांग्रेसियों का कायराना हरक़त जगजाहिर

बागबाहरा बी.एल. ज्वेलर्स चोरी का खुलासा 24 घंटे के अंदर 02 अन्तर्राज्यीय चोर गिरफ्तार