खराब रोड रास्ता बिजली, मोबाइल टावर समस्या से परेशान ग्रामीणों ने राज्यपाल के नाम अशवन्त तुषार को ज्ञापन सौंपा

महासमुंद विधानसभा । सिरपुर कसडोल के अंतर्गत आने वाली वन ग्राम छतालडबरा के ग्रामीणों ने अपने अपने दैनिक काम बंद कर समस्त ग्रामीणों ने जन चौपाल लगाकर खराब रोड रास्ता,बिजली पानी, मोबाइल टावर,की समस्या से परेशा होकर किसान नेता अशवन्त तुषार को फोन कॉल के माध्यम से सिरपुर ,कसडोल क्षेत्र के वन ग्राम छतालडबरा बुलाकर अपनी  समस्याओं से अवगत कराकर राज्यपाल के नाम से ज्ञापन सौंपा। 


ग्रामीणों ने बताया कि छत्तालडबरा 4-5 पिढ़िया अर्थात 80-90 निवासरत हैं। 

आदिवासी व अन्य समाज के लोग परंपरागत वन निवासी है, छताडबरा की जनसंख्या लगभग 350-400 महिला पुरुष  निवास करते आ रहे हैं, इस गांव को स्वास्थ्य शिक्षा रोजगार आदि अवश्य सरकारी योजनाओं से वंचित रखा गया है, ग्राम पंचायत रवन का आश्रित वन ग्राम छतालडबरा रवन की दूरी 12 किलोमीटर है इस ग्राम को स्वतंत्र भारत देश के आजादी के बाद आज तक किसी भी तरह से सुविधा युक्ता आवागमन मार्ग नहीं है फल स्वरूप गंभीर समस्याओं का सामना करते आ रहे हैं, शासन प्रशासन सहित अन्य समस्त विभागों के अधिकारियों द्वारा आज तक ग्राम विकास योजनाओं से कोसों दूर है, भी वन विभाग की मन -मौजी नीति नियम का राज्य आज भी कायम हैं। 


 किसान नेता अशवन्त तुषार साहू जी ने वन निगम रायपुर के आर.जी.एम प्रभात मिश्रा जी को अमलोर से छतालडबरा से रवन जाने मार्ग के कई  जगह पर टूटे हुए पुल व खराब रोड रास्ते का फोटो खींचकर व्हाट्सएप के माध्यम से भेज कर उनको फोन कॉल कर बताया कि मैं खुद कार से आया हूं अमलोर से छतालडबरा दूरी 3-4 किलोमीटर होगा, खराब रास्ते के कारण दूरी तय करने में 1 घंटा लग गया, समस्या से अवगत कराया और आगे कहा कि अभी किसानों को 4 माह मेहनत का कमाई धान बेचने के लिए सोसायटी जाना पड़ता है रोड खराब होने के कारण ग्रामीणों को धान बेचे जाने व राशन लाने ,स्कूली बच्चों व ग्रामीणों को आने जाने में बहुत सारी समस्याओं का सामना करना पड़ता है ,और हाथी प्रभावित क्षेत्र होने के कारण खराब रोड रास्ता में आने जाने में डर का माहौल हमेंशा बना रहता हैं ,आर.जी.एम मिश्रा जी ने किसान नेता को आश्वासन देते हुए कहा कि जल्द से जल्द मुरम डालकर रोड रास्ता का रिपेयरिंग कार्य प्रारंभ किया जाएगा |

Comments

Popular posts from this blog

स्वच्छ ग्राम बिटकुली को जबरन कचरा डंपिंग ज़ोन में बदलने की साजिश – प्रशासन मौन क्यों?

कांग्रेसियों का कायराना हरक़त जगजाहिर

बागबाहरा बी.एल. ज्वेलर्स चोरी का खुलासा 24 घंटे के अंदर 02 अन्तर्राज्यीय चोर गिरफ्तार