मैनपुर के दशहरा में शामिल हुए प्रधानमंत्री,, दशहरा और नरेंद्र मोदी को देखने पहुंचे हजारों लोग
मैनपुर के ग्रामीणों ने गांव में विधायक , मंत्री के अब तक नही आने पर प्रधानमंत्री का नाट्य रूपांतरण करते आ रहे है दशहरा में
नारायणपुर - कोंडागांव जिले के ग्राम मैनपुर के रावण भांटा मैदान में दशहरा के अवसर पर पिछले 3 वर्षों से विमान से उतरते है देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी , दशहरा में शामिल नरेंद्र मोदी और दशहरा का कार्यक्रम देखने हजारों की संख्या में नारायणपुर और कोंडागांव जिले के ग्रामीण पहुंचते है मैनपुर , नरेंद्र मोदी और अन्य किरदारों के रूपांतरण को बखूबी निभाते है ग्रामीण , इस आयोजन के लिए मैनपुर के पूरे ग्रामीण चन्दा एकत्र करने के साथ ही मनरेगा के काम में श्रमदान दान कर उससे मिली राशि का उपयोग करते है दशहरा के सफल आयोजन के लिए , वही ग्रामीणों और आयोजन समिति का कहना है कि पिछले तीन सालों से देश के प्रधानमंत्री का नाट्य रूपांतरण करने के पीछे का कारण ये है कि आज तक गांव में कोई विधायक और ना ही सांसद पहुंचे गांव ।
दशहरा के इस आयोजन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रोटाकाल के तहत सुरक्षा घेरे में कार्यक्रम के मुख्य अतिथि होते है । प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के आने से पहले स्थल निरक्षण के लिए पहुचती है बम निरोधक दस्ता । जी हां सुनने में थोडा अजीब है पर कोण्डागांव जिले के नक्सल प्रभावित ग्राम मैनपुर में पिछले तीन सालों से देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के रूप में गांव के युवक को रूपान्तरण करवाया जाता है । इसके लिए 15 दिनों पहले से तैयारीयां की जाती है प्रधान मंत्री के लिए न केवल विमान बनाया जाता है बल्की उनकी सुरक्षा में जवानों के रूप में आर्मी की वर्दी धारण किए गांव के जवान युवकों भी तैनात किया जाता है इसे देखने दुर दराज से लोग पहुचते है। इसके लिए बकायदा ट्रेक्टर को विमान का रूप दिया जाता है यही नही उनके कार्यक्रम स्थल पर बकायदा बम निरोधक दस्ता के रूप मे तैनात जवानों द्धारा स्थल पर लगातार चेकींग की जाती है ।
सुरक्षा घेरा देखकर ग्रामीण भी अचंभीत रह जाते है लम्बी तैयारी के बाद इस कार्यक्रम को किया जाता है । दरसल ग्राव के लोगो का कहना है की इस तरह के आयोजन के पीछे का तर्क है की यह ईलाका पिछड़ा ईलाका है । यंहा पर आज तक न विधायक पहुचे है न कोई मंत्री उनका कहना है की जब देश के प्रधानमंत्री इस गांव में आ सकते है । तो विधायक मंत्री या जनप्रतिनिधी क्यों नही । यह ईलाका कोण्डागांव व नारायणपुर जिले के बार्डर पर बसा ग्राम मैनपुर है। दरसल इस ईलाके में जनप्रतिनिीधीयों के नही आने से लोग अपनी समस्या से अपने जनप्रतिनीधी को अवगत नही करा पाते है यही वजह है की ग्रामीण देश के प्रधान मंत्री के रूप में नरेन्द्र मोदी का नाटय रूपान्तरण कर उनके सामने अपनी समस्याये रख कर ही खुश हो जाते है।
सुरज साहु रामलीला समिति सदस्य ने बताया कि दशहरा के अवसर पर मैनपुर के रावण भाटा मैदान में रावण दहन कार्यक्रम में देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हेलीकॉप्टर से उतरते है और कार्यक्रम में शामिल होकर कार्यक्रम का लुफ्त उठाते है और ग्रामीणों को संबोधन भी करते है । ये नाट्य रूपांतरण गांव के ही कलाकार करते है जिसमे उनके प्रोटोकाल का भी रूपांतरण किया जाता है जिसे देखने नारायणपुर , कांकेर और कोंडागांव जिले के ग्रामीण हजारों की संख्या में पहुंचते है । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नाट्य रूपांतरण करने के पीछे का कारण ये है की गांव में अब तक ना ही विधायक और ना ही कोई मंत्री पहुंचा है हमारी समस्याओं से अवगत होने । इसलिए हम देश के प्रधानमंत्री को अपने गांव में उतार कर ही खुश हो लेते है । रावण दहन के लिए रामलीला का मंचन बखूभी अपने कलाकार करते है जिसकी तारीफ करते लोग नही थकते ।




Comments
Post a Comment