पानी टंकी निर्माण का भूमिपूजन कर,, बुजुर्गों का पैर पखार कर सम्मान कर लिया आशीर्वाद


महासमुंद। ग्राम पंचायत खैरझिटी में पानी टंकी निर्माण के साथ ही पाइपलाइन का विस्तारीकरण किया जाएगा विधायक विनोद सेवनलाल चंद्राकर ने पानी टंकी निर्माण के लिए भूमिपूजन किया। निर्माण कार्य के बाद ग्रामीणों के घरों तक साफ पानी सुलभ हो सकेगा। ग्रामीणों की बहुप्रतिक्षित मांग पूरी होने पर संसदीय सचिव का आभार जताया।
आज शनिवार को ग्राम पंचायत खैरझिटी में जल जीवन मिशन के तहत पानी टंकी निर्माण व पाइपलाइन विस्तारीकरण कार्य के लिए भूमिपूजन समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि संसदीय सचिव व विधायक विनोद सेवनलाल चंद्राकर थे। विशेष अतिथि के रूप में मंडी अध्यक्ष हीरा बंजारे, जिला पंचायत सदस्य अमर चंद्राकर, अरूण चंद्राकर, सरपंच संघ के अध्यक्ष वीरेंद्र चंद्राकर, दिलीप चंद्राकर मौजूद थे।
क्षेत्र के अधिकांश ग्राम पंचायतों में पानी टंकी निर्माण व पाइपलाइन विस्तारीकरण का कार्य प्रगति पर हैं। पेयजल को लेकर अक्सर क्षेत्र के प्रवास पर पहुंचने पर खासकर महिलाएं अपनी समस्या रखती थी। जिसे गंभीरता से लेते हुए जल जीवन मिशन के तहत ऐसे गांवों को प्राथमिकता में लिया गया है। 
संसदीय सचिव ने पैर पखारकर बुजुर्गों का सम्मान कर लिया आशीर्वाद


शंकराचार्य भवन में मनाया गया अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस संसदीय सचिव व विधायक विनोद सेवनलाल चंद्राकर ने वृद्धजन दिवस के अवसर पर वृद्धजनों का जल से पैर पखारकर व फूल माला से सम्मानित किया। सम्मान पाकर वृद्धजन अभिभूत हो गए बुजूर्गों को कंबल का भी वितरण किया गया। आज शनिवार को शहर के शंकराचार्य भवन में अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस पर कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि संसदीय सचिव व विधायक विनोद सेवनलाल चंद्राकर थे। अध्यक्षता नगरपालिका अध्यक्ष राशि महिलांग ने की। विशेष अतिथि के रूप में कृषि उपज मंडी अध्यक्ष हीरा बंजारे, जिला कांग्रेस कमेटी की अध्यक्ष रश्मि चंद्राकर, बीज अनुसंधान समिति के संचालक दाऊलाल चंद्राकर, जिला कांग्रेस कमेटी के महामंत्री संजय शर्मा, सरपंच संघ के अध्यक्ष वीरेंद्र चंद्राकर, मंडी उपाध्यक्ष गोविंद साहू, सरपंच प्रतिनिधि देवव्रत चंद्राकर सहित जिला पंचायत सीईओ एस आलोक मौजूद थे।

कार्यक्रम में मौजूद बुजूर्गों का पैर पखारकर व फूल माला पहनाकर सम्मानित कर आशीर्वाद लिया चंद्राकर ने कहा कि वृद्धजनों का सम्मान करना पुण्य का काम है। बुजुर्गों का सम्मान करना हमारी परंपरा है। वृद्धजनों से हमें प्रत्यक्ष-अप्रत्यक्ष रूप से सदैव मार्गदर्शन मिलता है। उन्होंने कहा कि जिन घरों में बुजुर्गों की कद्र नहीं होती वहां संस्कारों का अभाव रहता है। वहीं जहां बुजुर्गों को सम्मान दिया जाता है वह घर उन्नति के रास्ते पर चलता है। हम सभी को बुजुर्गों का सम्मान करना चाहिए। इसकी शुरुआत हर व्यक्ति को अपने आसपास मौजूद लोगों से करनी चाहिए। हमेशा ध्यान रखें हर व्यक्ति बूढ़ा होगा, तब हम जैसा व्यवहार कर रहे हैं, वैसा ही लोगों से अपने लिए उम्मीद करेंगे। उन्होंने कहा कि हमारी संस्कृति में वृद्धों को अत्यंत उच्च एवं आदर्श स्थान प्राप्त है। लेकिन विडंबना है कि आज पूरे परिवार को बरगद की तरह छांव फैलाने वाला व्यक्ति को वृद्धाश्रम में असहाय रहना पड़ता है। सोच बदलने व जनचेतना जगाने से वृद्धाश्रम की जरूरत नहीं पड़ेगी।

Comments

Popular posts from this blog

स्वच्छ ग्राम बिटकुली को जबरन कचरा डंपिंग ज़ोन में बदलने की साजिश – प्रशासन मौन क्यों?

कांग्रेसियों का कायराना हरक़त जगजाहिर

बागबाहरा बी.एल. ज्वेलर्स चोरी का खुलासा 24 घंटे के अंदर 02 अन्तर्राज्यीय चोर गिरफ्तार