महासमुंद। भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता संदीप शर्मा ने मिडिया से बातचात करते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ के मुख्य्मंत्री भुपेश बघेल इस्तीफा दें। ईडी के प्रेस नोट ने  छत्तीसगढ़ में भ्रष्टाचार की पोल खोल दी है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने पद पर बने रहने का नैतिक अधिकार खो चुके है। नकद ज्वेलरी और भ्रष्टाचार के सारे सबूत ईडी को मिलने के बाद भी कांग्रेस द्वारा अधिकारियो की पैरवी छत्तीसगढ़ के इतिहास का काला अध्याय बताया है। 

भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता संदीप शर्मा ने कहा कि छत्तीसगढ़ के आदिवासियों, का किसानों का आम जनता की मेहनत का पैसा, भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ाया जा रहा है।  एक तरफ छत्तीसगढ़ सरकारी योजनाओं का लाभ देने के लिए सरकार के पास पैसे नहीं है और दूसरी तरफ छत्तीसगढ़ में सरकारी संरक्षण में भ्रष्टाचार ने अपनी सारी से सीमाएं लांघ दी है। यह छत्तीसगढ़ के इतिहास के लिए एक काला अध्याय हैं। छत्तीसगढ़ राज्य में परिवहन किए गए प्रत्येक टन कोयले से 25 रुपये प्रति टन की अवैध वसूली कर रहे हैं। प्रतिदिन 2 से 3 करोड़ रुपये जबरन वसूले जा रहे है। इस प्रकार हजारों करोड़ रुपये वसूली कर गलत कृत्यों में इस्तेमाल किए जा रहे है।

ईडी के प्रेस नोट का हवाला देते हुए उन्होंने की कहा ईडी ने करीब 4.5 करोड़ रुपये की बेहिसाबी नकदी, सोने के आभूषण, सराफा और करीब दो करोड़ रुपये मूल्य के अन्य कीमती सामान जब्त किए हैं। भ्रष्टाचार करने के लिए बाकायदा नियम बदले गए, कोयले को खदानों से उपयोगकर्ताओं तक मैनुअल जारी करने के लिए ई-परमिट की पूर्व ऑनलाइन प्रक्रिया को संशोधित किया गया था। अनापत्ति प्रमाण पत्र इस संबंध में कोई एसओपी या प्रक्रिया परिचालित नहीं की गई थी। भ्रष्टाचार किस प्रकार से, किस प्रक्रिया के तहत किया जा रहा है इसकी भी विस्तार जानकारी ईडी ने अपने प्रेस नोट में दी है।

Comments

Popular posts from this blog

स्वच्छ ग्राम बिटकुली को जबरन कचरा डंपिंग ज़ोन में बदलने की साजिश – प्रशासन मौन क्यों?

कांग्रेसियों का कायराना हरक़त जगजाहिर

बागबाहरा बी.एल. ज्वेलर्स चोरी का खुलासा 24 घंटे के अंदर 02 अन्तर्राज्यीय चोर गिरफ्तार