Posts

Showing posts from March, 2026

बिटकुली में शासकीय भूमि पर दबंगई? ग्रामीणों का खुला ऐलान – अब आर-पार की लड़ाई

Image
बिटकुली में शासकीय व चारागाह भूमि पर कब्ज़े का आरोप, ग्रामीणों का ऐलान – गांव की जमीन पर मनमानी नहीं चलेगी बलौदा बाजार (छत्तीसगढ़) जिले के सुहेला तहसील अंतर्गत ग्राम बिटकुली में शासकीय एवं चारागाह भूमि पर कथित कब्ज़े को लेकर ग्रामीणों में भारी आक्रोश व्याप्त है। लीज समाप्त हो चुकी खदान क्षेत्र के समीप धर्मशाला और मंदिर निर्माण के नाम पर बिना ग्रामसभा की अनुमति एवं बिना ग्रामीणों को सूचना दिए समतलीकरण कर कार्य प्रारंभ कर दिया गया है। ग्रामीणों का आरोप है कि शासकीय भूमि, चारागाह भूमि और नहर व टार मार्ग से लगे क्षेत्र में वर्षों से खदान के अपशिष्ट पत्थरों की डंपिंग की जाती रही है। इतना ही नहीं, हरे-भरे पेड़ों की कटाई कर खुलेआम भूमि को समतल किया गया, जिसे ग्रामीण शासकीय जमीन पर सीधा अतिक्रमण बता रहे हैं। उल्लेखनीय है कि कुछ समय पूर्व इसी स्थान पर अवैध कचरा डंपिंग की गई थी, जिसे ग्रामीणों के उग्र विरोध के बाद प्रशासन को हटाना पड़ा था। इसके बावजूद दोबारा उसी क्षेत्र में निर्माण गतिविधि शुरू होना कई गंभीर सवाल खड़े करता है। दिनांक 28.02.2026 को सरपंच की उपस्थिति में ग्रामसभा आयोजित की गई, जिस...