Posts

Showing posts from January, 2026

स्वच्छ ग्राम बिटकुली को जबरन कचरा डंपिंग ज़ोन में बदलने की साजिश – प्रशासन मौन क्यों?

Image
बालोदाबाजार।  जिला बालोदाबाजार के अंतर्गत सुहेला के समीप ग्राम बिटकुली एक स्वच्छ, शांत और पर्यावरण-संरक्षित गांव के रूप में वर्षों से जाना -पहचाना जाता रहा है, जो आज गंभीर संकट में है। आज 15 जनवरी 2026 को बिना किसी सूचना, पंचायत की अनुमति और बिना किसी वैधानिक आदेश के शहर का जहरीला कचरा ग्राम बिटकुली में सड़क किनारे खुलेआम डंप किया जा रहा है। यह कोई छोटी लापरवाही नहीं, बल्कि ग्रामीणों के स्वास्थ्य और भविष्य के साथ सीधा खिलवाड़ है। डंप किए जा रहे कचरे में भारी मात्रा में प्लास्टिक, पॉलीथिन और अन्य विषैले अपशिष्ट शामिल हैं, जो मिट्टी, जलस्रोत, पशुधन और इंसानी जीवन के लिए अत्यंत खतरनाक हैं। यह कचरा आने वाले समय में गांव को बीमारियों का केंद्र बना सकता है। सबसे चौंकाने वाली बात यह है कि इस पूरे अवैध कृत्य की ग्राम पंचायत एवं सरपंच को भी कोई जानकारी नहीं दी गई। सवाल यह है कि आख़िर किसके आदेश पर? किसकी मिलीभगत से? और किस अधिकार से यह कचरा ग्राम सीमा में फेंका जा रहा है? डंपिंग पर रोक नहीं लगाई गई, तो ग्रामवासी आंदोलन, धरना और उच्च स्तर तक शिकायत करने को मजबूर होंगे, जिसकी पूरी जिम्मेदारी ...

सांसद बृजमोहन अग्रवाल की अध्यक्षता में जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति (DISHA) की महत्वपूर्ण बैठक

Image
रायपुर. जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति (DISHA) की महत्वपूर्ण बैठक रेडक्रॉस सभागार, कलेक्ट्रेट परिसर में आयोजित हुई। बैठक में जनकल्याणकारी योजनाओं की प्रगति, पेयजल संकट, अधूरे निर्माण कार्य, VB GRAM G, पीएम आवास, ग्रामीण कौशल योजना, स्वच्छ भारत मिशन, उज्जवला जैसे विभिन्न मुद्दों पर विस्तृत चर्चा की गई। बैठक में राजस्व मंत्री टंक राम वर्मा, विधायक सुनील सोनी, विधायक मोतीलाल साहू, विधायक  अनुज शर्मा , विधायक पुरंदर मिश्रा, विधायक इंद्र कुमार साहू, जिला पंचायत अध्यक्ष नवीन अग्रवाल, कलेक्टर गौरव सिंह, पुलिस अधीक्षक डॉ लाल उमेद सिंह, जिला पंचायत सीईओ कुमार विश्वरंजन, निगम कमिश्नर विश्वदीप, डीआरएम जनप्रतिनिधि और विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।